विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोतिहारी में दिनदहाड़े युवक की कनपट्टी पर पिस्तौल सटाकर लूटी सोने की चेन और दो अंगूठियां

Published: Sat, 21 Nov 2026 05:23 PM (IST)

Bihar Police Investigation: मोतिहारी में दिनदहाड़े चार बदमाशों ने एक युवक की कनपट्टी पर पिस्तौल सटाकर सोने की चेन और दो अंगूठियां लूट लीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

चार बदमाशों ने एक युवक की कनपट्टी पर पिस्तौल सटाकर सोने की चेन और दो अंगूठियां लूट लीं।

चार बदमाशों ने एक युवक की कनपट्टी पर पिस्तौल सटाकर सोने की चेन और दो अंगूठियां लूट लीं। 

HighLights

  1. मोतिहारी में दिनदहाड़े युवक से सोने की चेन लूटी।

  2. चार बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर घटना को अंजाम दिया।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की तलाश कर रही है।

संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Motihari Robbery Case: मोतिहारी शहर में अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए शनिवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया।

नगर थाना क्षेत्र के अगरवा मोहल्ले में जयमंगला अनूपा महिला कालेज के समीप दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने एक युवक की कनपट्टी पर पिस्तौल सटाकर सोने की चेन और दो अंगूठियां लूट लीं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी दोनों बाइक से आराम से फरार हो गए।

रास्ते में घेरकर लूटपाट

पीड़ित की पहचान अगरवा मोहल्ला वार्ड संख्या-35 निवासी लालबाबू सहनी के रूप में हुई है। उन्होंने इस संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह अपने घर से बथान की ओर जा रहे थे, तभी महिला कालेज के समीप दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।

पिस्तौल दिखाकर छीने गहने

चारों बदमाशों के पास हथियार थे। उन्होंने लालबाबू सहनी की कनपट्टी पर पिस्तौल सटा दी और हथियार का भय दिखाकर उनके गले से सोने की चेन तथा हाथ से सोने की दो अंगूठियां उतरवा लीं। इसके बाद सभी बदमाश दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज से तलाश

शहर के बीचोंबीच दिनदहाड़े कालेज के समीप हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के सामने अब अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की चुनौती है।

पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास लगे क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिह्नित करने की कोशिश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बेतिया में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट के बाद पुलिस मुख्यालय अलर्ट, सभी जिलों में शोरूम की सुरक्षा बढ़ेगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।