विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Crime: मोतिहारी के आजाद नगर में 50 लाख की लूट, परिवार को बनाया बंधक

Published: Thu, 15 Oct 2026 08:28 PM (GMT+05:30)

मोतिहारी के आजाद नगर में अनिल गुप्ता के घर हथियारबंद बदमाशों ने 50 लाख रुपये के आभूषण और नकदी की ...और पढ़ें

लूट की घटना के बाद पहुंची पुलिस।

लूट की घटना के बाद पहुंची पुलिस।

HighLights

  1. मोतिहारी के आजाद नगर में 50 लाख की लूट।

  2. हथियारबंद बदमाशों ने अनिल गुप्ता के घर वारदात को अंजाम दिया।

  3. महिला और पुत्र को बंधक बनाकर आभूषण-नकदी लूटी।

संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) । मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र स्थित आजाद नगर, एकौना मानसपुरी में सिंह द्वार के पास गुरुवार की शाम अनिल गुप्ता के घर हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

बदमाशों ने आभूषण और नकदी समेत करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। पिस्टल के बल पर घर में मौजूद महिला और उसके पुत्र को बंधक बनाकर वारदात की गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया गया कि पांच से छह बदमाश अनिल गुप्ता के घर में घुसे। गुप्ता पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी हैं।

motihar latest crime

महिला और उसके पुत्र को अपने कब्जे में लिया

बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर महिला और उसके पुत्र को अपने कब्जे में लिया और घर में रखे आभूषण तथा नकदी समेट ली। वे घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन और उसमें लगा सिम कार्ड भी ले गए।

घटना की सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। डीएसपी सदर वन दिलीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

बलुआ लूट मामले की छानबीन की जा रही है। टाउन थाना और डीआईयू की टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं। प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। पुलिस गहराई से जांच कर रही है।
स्वर्ण प्रभात, पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण

यह भी पढ़ें- मोतिहारी में मुरादाबाद से लौट रहे बीटेक छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी को तलाश रही पुलिस

यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में 56 करोड़ के साइबर फ्रॉड की साजिश नाकाम, नौ शातिर गिरफ्तार