मोतिहारी में मुरादाबाद से लौट रहे बीटेक छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी को तलाश रही पुलिस
Moradabad Returning Student Attack:मोतिहारी के श्रीकृष्णनगर में मुरादाबाद से लौटे बीटेक छात्र साहिल कुमार पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

साहिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
HighLights
मोतिहारी में बीटेक छात्र साहिल पर चाकू से हमला।
हमले में छात्र गंभीर घायल, निजी अस्पताल में भर्ती।
पुलिस ने आरोपी की बाइक जब्त की, तलाश जारी।
संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Motihari BTech Student Attack: शहर के श्रीकृष्णनगर मोहल्ले में बुधवार देर शाम मुरादाबाद से घर लौट रहे बीटेक छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया।
हमले में साहिल कुमार (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके चेहरे, गर्दन और सीने पर चाकू से पांच वार किए गए हैं।
निजी अस्पताल में इलाज
घायल साहिल कुमार का इलाज छतौनी स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। साहिल, शशि भूषण सिंह के पुत्र हैं।
परिजनों के अनुसार, साहिल मुरादाबाद से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के संतोष सिंह के बेटे सागर कुमार ने उन पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद साहिल ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
बाइक जब्त कर जांच
सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सागर कुमार की बाइक जब्त कर थाने ले आई। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
घायल साहिल कुमार ने बताया कि उनकी आरोपित से पहले कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में अचानक हुए हमले के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
