विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच में चिकित्सक और छात्र पर हमला, सुरक्षा को लेकर बढ़ा आक्रोश

By Keshav Kumar Edited By: Dharmendra Singh
Published: Mon, 18 May 2026 11:58 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच परिसर में बाइक की गति धीमी करने को कहने पर कुछ युवकों ने एक चिकित्सक और छात्र ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकातक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकातक तस्वीर लगाई गई है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । एसकेएमसीएच में सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे परिसर में बाइक की स्पीड कम करने को बोलने पर कुछ लोग चिकित्सक और छात्र से भिड़ गए। कालर पकड़ लिया।

चिकित्सक व छात्र से हाथापाई शुरू कर दी। जिसकी सूचना मिलने पर हास्टल से अन्य छात्र पहुंच गए। छात्र की भीड़ को देख दो बाइक सवार चार युवक भागने लगे। हालांकि छात्र शोर मचाते हुए पीछा करने लगे।

इस दौरान बाइक सवार भाग रहे युवक एसकेएमसीएच गेट नंबर एक के पास अनियंत्रित हो कर गिर गए। इसी बीच पहुंची छात्रों की भीड़ ने युवकों को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की।

भीड़भाड़ को लेकर एनएच-77 कुछ देर के लिए जाम हो गया। सूचना मिलते ही एसकेएमसीएच ओपी के एएसआइ दीपक कुमार सिंह पुलिस दलबल के साथ पहुंचे। वह भीड़भाड़ को देख जानकारी लेना शुरू किया। तबतक युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए।

बाइक में देशी शराब का बोतल बंधा मिला। सभी युवक भीखनपुर के बताए गए है। चिकित्सक ने बताया कि वह आवास से इमरजेंसी डयूटी के लिए आ रहे थे। इसी दौरान कुछ दो-तीन छात्र रास्ते में मिल गए। जिनसे बातचीत होने लगी।

इसी दौरान तेज गति व आवाज निकालते हुए दो बाइक पर सवार चार युवक परिसर से गुजर रहे थे। उनकी बाइक उनके शरीर से सटते हुए आगे बढ़ी। इसी को लेकर वह उसे आवाज लगाए। वह रूक कर गाली-गलौज करते हुए उसके शर्ट पकड़ लिया।

जब वह अपने को मेडिकल का चिकित्सक बताया तो उनके उपर हमला बोल दिया। इसी दौरान उनके कुछ सहपाठियों का फोन आया रहा था। जिन्होंने आवाज सुनकर भागदौड़े पहुंचे।

इधर, उपद्रव और चिकित्सक पर हमला के आरोपितों की माने तो उनका मरीज इलाज को एसकेएमसीएच भर्ती है। उसी को देखने आया था। बाइक स्टार्ट करने के दौरान चिकित्सक से नोकझोंक हुई। नोकझोंक के दौरान चिकित्सक पिटाई करने लगे।

सुरक्षा को लेकर चिकित्सकों में आक्रोश, कालेज व अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा की मांग 

एसकेएमसीएच के चिकित्सक, पीजी व एमबीबीएस स्टुडेंट्स कालेज के प्राचार्य डा. कुमार विभा और अधीक्षक डा. महेश प्रसाद से सुरक्षा की मांग किया है। चिकित्सकों ने बताया कि एसकेएमसीएच में ढ़ाई सौ सुरक्षाकर्मी और एसकेएमसीएच ओपी पुलिस रहने के बाद भी उनकी जान को अक्सर खतरा रहता है।

चिकित्सक ने बताया कि चौतरफा चाहरदीवारी टूटी है। मुख्य द्वार अक्सर खुला रहता है। कभी भी कोई असामजिक तत्व नशे ही हालत में प्रवेश करके उत्पात मचाते है। आए दिन चिकित्सकों पर हमला हो रहा है।

इसके बाद भी उनकी सुरक्षा भगवान भरोसे है। चिकित्सकों ने बताया कि कालेज व अस्पताल प्रशासन अगर उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।