विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल से ई-रिक्शा में बिहार लाई जा रही थी नशीली दवाओं की बड़ी खेप, SSB और पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

Published: Mon, 09 Nov 2026 03:43 PM (IST)

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में महुआवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 52 हजार नशीले कैप्सूल जब्त किए हैं।

पकड़े गए दोनों तस्कर। (जागरण)

पकड़े गए दोनों तस्कर। (जागरण)

HighLights

  1. भारत-नेपाल सीमा पर नशीले कैप्सूल की बड़ी बरामदगी।

  2. महुआवा पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई की।

  3. दो तस्कर गिरफ्तार, 52 हजार कैप्सूल और ई-रिक्शा जब्त।

संवाद सहयोगी, छौड़ादानो। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महुआवा पुलिस व सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

संयुक्त कार्रवाई में टीम ने कोरैया सैनिक रोड से एक ई-रिक्शा की जांच के दौरान 52 हजार नशीला कैप्सूल बरामद किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन 2.640 किलोग्राम बताया गया है।

मौके से टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ ई-रिक्शा को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से एक ई-रिक्शा से भारी मात्रा में नशीली कैप्सूल की खेप भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कराई जा रही है।

सूचना पर महुआवा थाना पुलिस व एसएसबी की टीम ने समन्वय के साथ कोरैया सैनिक रोड पर सघन जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में संदेह के आधार पर एक ई-रिक्शा को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

इस दौरान उसमें छुपाकर रखी गई 52 हजार नशीली कैप्सूल को जब्त किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी नूर मोहम्मद मंसूरी व नेपाल के बारा जिला पिपडारी गांव निवासी गांधी कुमार के रूप में की गई है।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों पूछताछ के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- किशनगंज में मामूली विवाद में इतनी बड़ी घटना, बहू संग खाना खा रही मां पर बरसाए लात-घूंसे, तड़पकर हुई मौत; बेटा ग‍िरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।