विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chhath Puja: 1000 रुपये तक बिक रहा खास 'मेहीयका दउरा', अपने हुनर से परंपरा को जीवंत कर रहे कारीगर

Published: Mon, 09 Nov 2026 02:15 PM (GMT+05:30)

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बिहार में पारंपरिक और व्यापारिक महत्व रखता है, जहां बांस के दउरा और सुपली जैसे उत्पादों की भारी मांग होती है।

बांस शिल्प पंरपरा से मिल रहा रोजगार, छठ पूजा को ले बढ़ी दउरा व सुपली की मांग (AI Generated Image)

बांस शिल्प पंरपरा से मिल रहा रोजगार, छठ पूजा को ले बढ़ी दउरा व सुपली की मांग (AI Generated Image)

HighLights

  1. छठ पूजा में बांस के दउरा, सुपली की मांग बढ़ी।

  2. महादलित परिवार बांस शिल्प से आजीविका कमा रहे हैं।

  3. कारीगर महीनों पहले से छठ सामग्री बनाने में लगे हैं।

संवाद सहयोगी, छौड़ादानो। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2026) का पारंपरिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक महत्व है। बिहार एवं आसपास के राज्यों में धूमधाम से यह छठ पूजा होती है। छठ पूजा को लेकर व्यवसायी एक माह पूर्व से ही तैयारी में जूट जाते है।

इस पूजा की एक खास विशेषता है कि पूजन सामग्री में किसानों के द्वारा उत्पादित वस्तुओं का अत्यधिक उपयोग होता है। इसमें गन्ना, आदि, मूली, अरूई, सुथनी, मटर, बांस का दउरा, सुपली, डगरा आदि शामिल है।

बांस से निर्मित डगरा, सुपली, दौरा, छईंटा बनाने का कार्य महादलित परिवार के लोग करते हैं। इसकी बिक्री से उनकी आर्थिकी सृदृढ़ होती है। महादलित परिवार महीनों से इसकी तैयारी में जुट जाता है। बाजार में महीनदउरा, बीच-बीचवा दउरा, मोटका दउरा और बाबा धाम दउरा खरीदारों को आकर्षित करता है।

कारीगरों के अनुसार, बांस की कई प्रजाति है, जिसे अलग-अलग प्रकार की दउरा, सुपली आदि बनाया जाता है। मकोर बांस से तैयार मेहीयका दउरा अच्छी गुणवत्ता वाला माना जाता है।

सूप सहित इसकी कीमत 700 से 800 रुपये है, जबकि बेहतर बनावट और मांग के अनुसार इसकी कीमत एक हजार रुपये तक पहुंच जाती है।

वहीं, हरौती बांस से तैयार बीच-बीचवा दउरा सूप सहित 400 से 500 रुपये में उपलब्ध है। मोटका दउरा 250 से 300 रुपये और बाबा धाम दउरा करीब 400 रुपये में बिक रहा है।

सूप की कीमत भी उसकी बनावट और गुणवत्ता के अनुसार अलग-अलग है। साधारण सूप 50 रुपये, बांस के मकोर से तैयार सूप करीब 250 रुपये तथा हरौती से बना सूप लगभग 300 रुपये में उपलब्ध है।

वहीं, पूजा में इस्तेमाल होने वाली दौरी की कीमत 50 से 200 रुपये प्रति पीस तक है। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे छठ पर्व नजदीक आएगा, वैसे-वैसे खरीदारी में और तेजी आएगी।

मेहनत और हुनर से परंपरा को जीवंत रख रहे महादलित परिवार

बाजार की रौनक के पीछे महादलित परिवारों की मेहनत शामिल है। प्रखंड क्षेत्र के महादलित बस्तियों में कई परिवार पीढ़ियों से बांस के पारंपरिक सामान बनाने के काम से जुड़े हैं।

सुरेश मल्ली, धर्मेंद्र मल्ली, करण मल्ली, अर्जुन मल्ली, हीरामुन्नी देवी, कृष्णा मल्ली, गौरी देवी, निशा देवी, और राधिका देवी सहित अन्य कारीगरों के घरों में इन दिनों छठ पूजा की सामग्री तैयार करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

इन परिवारों में पति-पत्नी के साथ बेटे-बेटियां भी निर्माण कार्य में हाथ बंटा रहे हैं। कारीगरों ने छठ महापर्व को देखते हुए पहले से ही निर्माण की तैयारी शुरू कर दी जाती है।

एक ओर श्रद्धालु छठ पूजा की तैयारियों में जुटे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कारीगर परिवार अपनी मेहनत और पारंपरिक हुनर के दम पर महापर्व की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने में लगे हैं।

इन परिवारों का यह श्रम न केवल उनकी आजीविका का आधार है, बल्कि बांस शिल्प की पुरानी परंपरा को भी नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा है।

यह भी पढ़ें- छठ में क्या होता है सिरसोप्ता और क्यों कुछ महिलाएं इसके पास बैठकर गाती हैं छठी मैया के गीत?

यह भी पढ़ें- छठ पर 7 घोड़ों के रथ पर आते हैं सूर्य देव, क्या है इस 'सात' नंबर का असली रहस्य?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।