विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा के लिए छोड़ दी मोटी सैलरी वाली नौकरी, अब अमेरिका में भारतीय संस्कृति को बढ़ा रही मिथिला की बेटी 

Published: Sun, 15 Nov 2026 09:48 PM (IST)

दरभंगा की वाणी सिन्हा ने अमेरिका में अपनी वित्तीय प्रबंधन की नौकरी छोड़कर शिक्षक का पेशा अपनाया। उन्होंने यह निर्णय ...और पढ़ें

छठ पूजा के लिए जुटे व्रती। फोटो जागरण

छठ पूजा के लिए जुटे व्रती। फोटो जागरण

HighLights

  1. वाणी सिन्हा ने अमेरिका में वित्तीय प्रबंधन की नौकरी छोड़ी।

  2. बच्चों में भारतीय संस्कार भरने के लिए बनीं शिक्षिका।

  3. टेक्सास में छठ पूजा कर फैला रहीं भारतीय संस्कृति।

संजय कुमार उपाध्याय, मोतिहारी। माता जानकी के देश मिथिला के दरभंगा में पली-बढ़ी। सर्वशक्तिमान ने अवसर दिया तो अमेरिका में काम करने का अवसर भी मिला।

जीवन में सबकुछ सामान्य और बेहतर चल रहा था। इसी बीच भारत भूमि के संस्कार और संस्कृति की याद आई तो सबकुछ बदल गया।

बच्चों को भारतीय संस्कृति व संस्कार देने के साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ को स्वयं करने की अभिलाषा ने ऐसा मंत्र दिया, जिसके बूते वित्तीय प्रबंधन का क्षेत्र छोड़ दिया। अब अमेरिका के टेक्सास स्थित फ्रिस्को डालस में शिक्षक के तौर पर सेवा कर रहीं।

मैनेजमेंट की नौकरी छोड़ शिक्षण कार्यों से जुड़ीं

कहानी दरभंगा निवासी स्व. शैलेश कुमार व शोभा सिन्हा की सुपुत्री वाणी सिन्हा की। दरभंगा में रहते हुए वाणी ने भारतीय लोक परंपरा, संस्कार और संस्कृति को बेहद करीब से देखा।

एमबीए तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद पहले आइसीआइसीआई बैंक में नौकरी हुई, फिर मैक्स न्यूयार्क लाइफ में भी काम किया। इन सबके बीच वाणी का विवाह पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया प्रखंड के टिकैता निवासी महेंद्र प्रसाद के पुत्र मनीष कुमार के साथ 2008 में हो गई।

Chhath Puja 2026

2011 में पति मनीष के साथ वह अमेरिका गईं। अमेरिका में रहते हुए जब छठ पूजा की याद आई तो मां से मिली सीख के अनुरूप प्रण किया कि वो भी छठ पूजा करेंगी, फिर पुत्र वर्धन व विहान के अंदर भारतीय संस्कारों को भरने की ठानी।

इसके लिए पहला काम यह किया वित्तीय प्रबंधन के काम को छोड़कर शिक्षण कार्य से जुड़ीं। कारण यह कि स्वयं के बच्चों के साथ-साथ समाज के बच्चों में भी संस्कार डाल सकें। पिछले चार साल से वाणी टेक्सास स्थित फ्रिस्को डालस के सरकारी स्कूल गणित व विज्ञान पढ़ा रही हैं।

सूर्योपासना से मिलती सहयोग व समर्पण की सीख

वाणी बताती हैं, "मां को छठ करते देखा था। अमेरिका आने के बाद हर साल छठ के अवसर पर एक खालीपन लगता रहा। फिर निर्णय लिया और 2018 से लगातार छठ कर रही हूं। पूजा के इस पुण्य काम में यहां रहने वाले भारतीय हमारे घर आते हैं।"

WhatsApp Image 2026-11-15 at 9.41.03 PM

पूजा का प्रसाद मिलकर बनाते हैं। पति मनीष का साथ रहता है। मनीष बताते हैं अब अमेरिका में भी पूजा की सारी सामग्री मिल जाती है। इसके लिए बहुत ढूंढना नहीं पड़ता। भारत के विभिन्न हिस्सों के लोगों के साथ यहां पर्व मनाते हैं। वाणी का शिक्षा बांटने का संकल्प सर्वोत्तम निर्णय रहा।

यह भी पढ़ें- पहली बार एफिल टावर के पास मनाया जाएगा छठ महापर्व, सीन नदी में सूर्यदेव को अर्घ्य देंगे व्रती



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।