विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोतिहारी-पटना में रहकर करते थे परीक्षा की तैयारी, बन गए तस्कर; 20 बोतल के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा अरेस्ट

Published: Fri, 11 Sep 2026 04:49 PM (IST)

पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर प्रखंड के दो युवक अलीगढ़ जंक्शन पर शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। ...और पढ़ें

अलीगढ़ में पकड़े गए बिहार के सरपंच पुत्र व भतीजा, शराब तस्करी गिरोह की जांच जारी

अलीगढ़ में पकड़े गए बिहार के सरपंच पुत्र व भतीजा, शराब तस्करी गिरोह की जांच जारी

HighLights

  1. पूर्वी चंपारण के दो युवक अलीगढ़ में शराब के साथ गिरफ्तार।

  2. हरियाणा से बिहार लाई जा रही थी अवैध शराब की खेप।

  3. गिरफ्तार युवकों में एक की मां वर्तमान में पंचायत सरपंच हैं।

संवाद सहयोगी, संग्रामपुर (पूर्वी चंपारण)। प्रखंड के उतरी भवानीपुर स्थित वार्ड संख्या-छह के दो युवकों की उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जंक्शन पर छह सितंबर को शराब के साथ हुई गिरफ्तारी के बाद यहां अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के सक्रिय होने की बात चर्चा में है।

अलीगढ़ के आरपीएफ उपनिरीक्षक विवेक कुमार व जीआरपी के एएसआई सुधीर कुमार ने बताया कि दो युवक अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-एक पर पार्सल यार्ड के समीप एक काले और एक नीले पिट्ठू बैग लेकर संदिग्ध हालत में बैठे थे।

जब दोनों से पूछताछ कि गई तो शंका के आधार पर बैग की तलाशी के दौरान दस दस बोतल सिग्नैचर प्रीमियम व्हिस्की मिली। दोनों हरियाणा से शराब लेकर बिहार के लिए चले थे। रास्ते में गिरफ्तारी हुई। अब उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि वो बिहार के मोतिहारी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के उतरी भवानीपुर पंचायत के वार्ड-छह निवासी राम अयोध्या साह के पुत्र अंकित कुमार उर्फ पिंटू (29) व दूसरा रामानंद प्रसाद का पुत्र रौशन कुमार उर्फ मुन्ना (28) है।

जब इसकी तहकीकात की गई तो मोतिहारी पुलिस से जानकारी मिली कि एक आरोपित की मां वर्तमान में उतरी भवानीपुर पंचायत की सरपंच हैं।

दोनों आपस में चचेरे भाई हैं, जबकि इनके दादा भी लगातार बार पंचायत के सरपंच रह चुके हैं। एक मोतिहारी व दूसरा पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं। दोनों शराब तस्करी मामले में साथ हैं।

इधर, स्थानीय स्तर पर भी स्थानीय पुलिस दोनो युवकों की कुंडली खंगालने में जुटी है। यहां बता दें कि स्थानीय पुलिस ने भी लगभग दो वर्ष पूर्व इस वार्ड से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया था। मामले में कई लोगों को नामजद बनाते हुए जेल भी भेजा गया था।

वर्तमान में यहां कुछ महिलाएं अपने पतियों के साथ सूखे नशे के कारोबार से जुड़ी है, जिसकी जांच स्थानीय स्तर पर किए जाने की बात बताई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है गिरफ्तार युवकों के तार कहां-कहां के तस्करों से जुटे हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार में नेहा अकेली नहीं... ट्रेन से शराब ढोने में महिलाओं का बढ़ा नेटवर्क, चार माह में 38 चेहरे आए सामने

यह भी पढ़ें- शराब तस्करी में समस्तीपुर जेल में बंद नेहा झा और ईशान ने मांगी जमानत, 19 सितंबर को होगी सुनवाई