विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार पंचायत चुनाव के लिए अहम होगी मतदाता सूची, छूटे नामों की होगी पहचान

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:13 PM (IST)

Bihar Panchayat Election 2026 : पूर्वी चंपारण के अरेराज में बिहार पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची सत्यापन अभियान शुरू ...और पढ़ें

Bihar Voter List Verification : बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित की अध्यक्षता में बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक।

Bihar Voter List Verification : बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित की अध्यक्षता में बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक।

HighLights

  1. अरेराज में मतदाता सूची सत्यापन अभियान शुरू।

  2. बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे नामों का सत्यापन।

  3. एक और आठ नवंबर को लगेंगे विशेष कैंप।

संवाद सहयोगी, अरेराज (पूर्वी चंपारण)। Bihar Panchayat Chunav Voter List बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची की शुद्धता अहम होगी। इसे ध्यान में रखते हुए पूर्वी चंपारण के अरेराज में मतदाता सूची के सत्यापन का अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत पुराने और वर्तमान मतदाता सूची का मिलान कर छूटे हुए नामों की पहचान की जाएगी।

प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित की अध्यक्षता में बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक हुई। इसमें विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद मतदाता सूची के सत्यापन और छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चलाए जाने वाले विशेष अभियान की जानकारी दी गई।

बीडीओ ने कहा कि निर्वाचन विभाग के निर्देशों के अनुसार इस अभियान को मिशन मोड में पूरा करना है। इसके लिए मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों (बीएलओ) को घर-घर जाकर सत्यापन करने का निर्देश दिया गया।

बीडीओ ने बताया कि उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक 5575, दिनांक सात अक्टूबर 2026 के आलोक में विशेष अभियान चलाया जाना है। इसके तहत एसआइआर से पहले की मतदाता सूची का वर्तमान निर्वाचक सूची से मिलान किया जाएगा।

इस दौरान ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया जाएगा, जिनके नाम पूर्व की सूची में थे, लेकिन वर्तमान सूची में शामिल नहीं हैं। चिह्नित मतदाताओं की सूची तैयार कर उनका गृह सत्यापन किया जाएगा।

अर्हता पूरी करने वालों का जुड़ेगा नाम

सत्यापन के दौरान मृत, अनुपस्थित, स्थानांतरित या दोहरी प्रविष्टि जैसी वजहों से प्रारूप अथवा अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए मतदाताओं की वर्तमान स्थिति की जांच की जाएगी। इसके साथ ही ऐसे मतदाताओं का भी सत्यापन होगा, जिनका नाम पहले की निर्वाचक सूची में था, लेकिन एक अगस्त 2025 को प्रकाशित प्रारूप सूची में शामिल नहीं था।

पात्र पाए जाने पर नियमानुसार प्रपत्र-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। बीएलओ को प्रत्येक सप्ताह 20 से 25 मतदाताओं का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है।

यह कार्य एक माह के भीतर पूरा करना होगा। सत्यापन के दौरान प्रत्येक मतदाता की वर्तमान स्थिति दर्ज की जाएगी। जिन मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-6 भरा जाएगा, उन्हें भी अलग से चिह्नित किया जाएगा।

दो दिन सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप

बीडीओ ने बताया कि एक और आठ नवंबर 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।

बीएलओ सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक अपने क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओं को कैंप की जानकारी देंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक मतदान केंद्र पर आवश्यक प्रपत्रों के साथ उपस्थित रहेंगे।

बैठक में अनुपस्थित पाए गए बीएलओ सुपरवाइजरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। बैठक में मिंटू कुमार मिश्रा, ब्रजभूषण तिवारी, अरविंद कुमार, राजीव रंजन, मुजीब रहमान सहित अन्य सुपरवाइजर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- बिहार में छठ पर घर लौटने वालों को तोहफा, स्टेशन से मुफ्त बस और सुरक्षा का इंतजाम

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गाली की राजनीति या लोकतंत्र का अपमान? पीएम मोदी पर टिप्पणी से कांग्रेस पर बरसे विजय सिन्हा