विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में मेला देखने गए 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:20 PM (IST)

दरभंगा के रैयाम थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक रौशन यादव का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में ...और पढ़ें

22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत

22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत

HighLights

  1. रैयाम थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से मिला।

  2. मृतक रौशन यादव की 14 दिसंबर को शादी होने वाली थी।

  3. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

संवाद सहयोगी, केवटी (दरभंगा)। रैयाम थाना क्षेत्र के नयागांव स्थित औंसी मार्ग पर मंगलवार की सुबह पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

मृतक की पहचान गांव के ही देवनारायण यादव के पुत्र रौशन यादव (22) के रूप में हुई है। उसकी शादी आगामी 14 दिसंबर को होने वाली थी।

पेड़ से लटका मिला शव

बताया जाता है कि सोमवार की शाम रौशन रजौड़ा स्थित सूर्य पूजा मेला देखने गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर स्वजन उसकी खोजबीन में जुट गए। मंगलवार की सुबह स्वजन थाने जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर उसका शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना मिली। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

स्वजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वे घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वहीं, एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन में जुटी है।

यह भी पढ़ें- छठ की खुशियों के बीच पसरा मातम, दरभंगा में 3 दिन से लापता अधेड़ का तालाब में मिला शव


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।