विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Wedding Dates: 22 नवंबर से जुलाई 2027 तक बजेगी शहनाई, शादी के लिए 61 और द्विरागमन के 27 शुभ मुहूर्त

Published: Tue, 17 Nov 2026 09:27 PM (IST)

देवउठनी एकादशी के बाद बिहार में 22 नवंबर 2026 से जुलाई 2027 तक विवाह और द्विरागमन के शुभ मुहूर्त शुरू हो गए हैं।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. 22 नवंबर से जुलाई 2027 तक विवाह मुहूर्त।

  2. कुल 61 विवाह और 27 द्विरागमन शुभ तिथियां।

  3. मई माह में सर्वाधिक 14 विवाह मुहूर्त निर्धारित।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। देवउठनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास समाप्त हो चुका है, जिससे मांगलिक कार्यों की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों के लिए उत्सव का समय आ गया है।

बिहार के प्रतिष्ठित पंचांगों- विशेषकर कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय पंचांग, विश्वविद्यालय पंचांग, विद्यापति पंचांग, वैदेही पंचांग, महावीर पंचांग, मिथिला पंचांग आदि की गणना के अनुसार, 22 नवम्बर से लेकर वर्ष 2027 के जुलाई माह तक विवाह और द्विरागमन के कई उत्तम मुहूर्त उपलब्ध हैं। ज्योतिषी

विश्लेषण के मुताबिक, इस पूरी अवधि में विवाह के लिए कुल 61 और द्विरागमन के लिए 27 शुभ तिथियां निर्धारित की गई हैं। विभिन्न पंचांग विवरण के अनुसार, विवाह के सर्वाधिक 14 शुभ मुहूर्त मई माह में पड़ रहे हैं, जिससे इस महीने में बंपर शादियां होंगी।

इसके विपरीत, सबसे कम चार मुहूर्त नवम्बर में उपलब्ध हैं। वहीं, जनवरी माह में विवाह के पांच मुहूर्त (Wedding Dates in 2027) तो तय किए गए हैं, लेकिन इस महीने द्विरागमन के लिए एक भी उत्तम तिथि निर्धारित नहीं की गई है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जनवरी में ग्रहों की विशेष स्थिति और शुक्र-गुरु तारे के समीकरणों के कारण द्विरागमन वर्जित रहेगा, इसलिए परिवारों को तदनुसार ही अपने आयोजनों की योजना बनानी चाहिए।

विवाह की प्रमुख तिथियां (माहवार विवरण)

• नवम्बर - 22, 25, 26 और 30 तारीख।
• दिसम्बर - 04, 06, 09, 10, 11 और 14 तारीख।
• जनवरी- 18, 24, 28, 29 और 31 तारीख।
• फरवरी - 07, 10, 11, 15, 21, 22, 24, 25 और 28 तारीख।
• मार्च - 01, 03, 04, 10 और 11 तारीख।
• अप्रैल - 16, 21, 23, 25, 28 और 29 तारीख।
• मई - 02, 03, 07, 09, 13, 17, 20, 21, 23, 24, 26, 27, 30 और 31 तारीख।
• जून - 02, 04, 09, 10, 13, 14, 18, 23 और 24 तारीख।
• जुलाई - 01, 02, 07, 08 और 09 तारीख।

द्विरागमन की शुभ तिथियां

द्विरागमन के लिए नवम्बर में 22, 25, 26 व 29 तथा दिसम्बर में 09, 10, 11, 13 व 14 तारीख श्रेष्ठ है। इसके अतिरिक्त फरवरी में 15, 17, 18, 19, 22, 24 व 25, मार्च में 10 व 11, अप्रैल में 18, 19, 21, 23, 25 व 26 तथा मई में 09, 10 और 12 तारीख को द्विरागमन संपन्न किए जा सकेंगे।

ग्रह-गोचरों का शुभ संयोग और सजते बाजार

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष सूर्य, बृहस्पति (गुरु) और शुक्र बल की शुद्धता को ध्यान में रखकर भद्रा-रहित लग्न तय किए गए हैं।

ग्रहों का यह सुखद संयोग वर-वधू दोनों के वैवाहिक जीवन के लिए बेहद कल्याणकारी और समृद्धिदायक माना जा रहा है। लग्न की शुरुआत होते ही बिहार के स्थानीय बाजारों में भी रौनक लौट आई है।

मैरिज हाल, कैटरिंग, डेकोरेशन, आभूषण और कपड़ा व्यवसाय की बुकिंग तेजी से फुल हो रही है, जिससे राज्य की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिल रही है।

यह भी पढ़ें- नवंबर-दिसंबर में Wedding के 11-12 शुभ लग्न; भागलपुर में हल्के वजन के गहनों व कपड़ों की ड‍िमांड, भोजन 500 रुपये प्‍लेट


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।