विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवंबर-दिसंबर में Wedding के 11-12 शुभ लग्न; भागलपुर में हल्के वजन के गहनों व कपड़ों की ड‍िमांड, भोजन 500 रुपये प्‍लेट

Published: Tue, 17 Nov 2026 08:36 AM (GMT+05:30)

Wedding Season November December Muhurat: भागलपुर में नवंबर-दिसंबर के शुभ लग्न से शादी-विवाह का बाजार गुलजार है। इस दौरान 300 ...और पढ़ें

Wedding Season November December Muhurat: नवंबर-दिसंबर में 300 करोड़ कारोबार का अनुमान। प्रत‍िकात्‍मक तस्‍वीर

Wedding Season November December Muhurat: नवंबर-दिसंबर में 300 करोड़ कारोबार का अनुमान। प्रत‍िकात्‍मक तस्‍वीर

HighLights

  1. नवंबर-दिसंबर में 11-12 शुभ विवाह मुहूर्त।

  2. भागलपुर में 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार संभव।

  3. हल्के वजन के आभूषणों और कपड़ों की भारी मांग।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Wedding Season November December Muhurat: शादी-विवाह के मौसम की शुरुआत के साथ ही भागलपुर का बाजार गुलजार होने लगा है। नवंबर और दिसंबर में कुल 11 से 12 शुभ लग्न होने के कारण सोना-चांदी, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और इलेक्ट्रानिक्स बाजार में अच्छी बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही विवाह भवन, होटल, कैटरिंग, टेंट और डेकोरेशन कारोबार में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।

कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक, इन दोनों महीनों में भागलपुर में 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो सकता है। शादी की खरीदारी के लिए बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है, जिसमें खासकर आभूषण और कपड़ों की दुकानों पर मांग तेजी से बढ़ रही है।

सोना-चांदी में 200 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

स्वर्ण कारोबारी विशाल आनंद ने बताया कि शादी-विवाह के लिए इस बार हल्के वजन वाले आभूषणों की मांग अधिक है। ठंड के मौसम में शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में शादी की खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। ग्राहक अपने बजट के अनुसार हल्के वजन की ज्वेलरी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नवंबर और दिसंबर में अकेले सोना-चांदी के क्षेत्र से करीब 200 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।

विवाह भवनों की बुकिंग फुल

विवाह भवन संचालक शंकर पटेल ने बताया कि लग्न की सभी प्रमुख तिथियों पर विवाह भवनों की बुकिंग पहले ही हो चुकी है। इसके साथ ही कैटरिंग की मांग में भी काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि साधारण शाकाहारी भोजन की प्लेट 500 रुपये से शुरू है, जबकि नानवेज भोजन की प्लेट 800 रुपये से शुरू होती है। वहीं, मटन वाले मेन्यू की दर 1000 रुपये से अधिक है। मेन्यू और व्यवस्था के अनुसार दरों में अंतर रहता है।

500 रुपये से शुरू हो रही वेज प्लेट

शादी-विवाह के आयोजनों से टेंट, लाइटिंग, फूलों की सजावट, बैंड-बाजे और फोटोग्राफी के कारोबार से जुड़े लोगों को भी अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक्स, मिठाई और पूजन सामग्री की बिक्री भी लगातार बढ़ रही है।

नवंबर-दिसंबर में कब-कब हैं विवाह के शुभ लग्न

पंचांगों के अनुसार, नवंबर महीने में 21, 24, 25 और 26 नवंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं, जबकि कुछ पंचांगों में 30 नवंबर की तिथि भी शामिल है। वहीं, दिसंबर महीने में 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें- अंकों की दौड़ से आगे निकलेंगे CBSE के छात्र: नए पैटर्न से परखी जाएगी विद्यार्थियों की Logical और Practical समझ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।