विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में 'दलबदलू' कहने पर मतगणना केंद्र में भिड़े एजेंट, हंगामे के बाद हिरासत में

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:39 PM (IST)

दरभंगा में बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान जन सुराज और कांग्रेस के एजेंटों के बीच 'दलबदलू' टिप्पणी ...और पढ़ें

मतगणना केंद्र से दोनों एजेंट को हिरासत में लेकर जाती पुलिस।जागरण

मतगणना केंद्र से दोनों एजेंट को हिरासत में लेकर जाती पुलिस।जागरण

HighLights

  1. दरभंगा मतगणना केंद्र पर एजेंटों में विवाद हुआ।

  2. 'दलबदलू' कहने पर कहासुनी हाथापाई में बदली।

  3. पुलिस ने दोनों एजेंटों को हिरासत में लिया।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। चुनावी बढ़त के बीच एक टिप्पणी ने मतगणना केंद्र का माहौल गरमा दिया। जन सुराज के प्रत्याशी के एजेंट को कांग्रेस के एजेंट ने दलबदलू कह दिया। फिर क्या था, बात कहासुनी से शुरू हुई और गाली-गलौज होते हुए हाथापाई तक पहुंच गई।

बिहार विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान मंगलवार को लहेरियासराय स्थित खेल भवन मतगणना केंद्र पर यह घटनाक्रम हुआ। मौके पर तैनात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों एजेंटों को हिरासत में ले लिया।

बढ़त को लेकर शुरू हुई बहस

बताया जाता है कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज के प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय की बढ़त के दौरान दोनों एजेंटों के बीच विवाद शुरू हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन झा के एजेंट ने दूसरे एजेंट को दलबदलू कहते हुए टिप्पणी की कि वह पहले कांग्रेस में थे और बाद में जन सुराज में चले गए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस तेज हो गई और देखते ही देखते मामला झड़प तक पहुंच गया।

पुलिस ने संभाली स्थिति

मतगणना केंद्र पर हंगामे की सूचना मिलते ही वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों को शांत कराया और हिरासत में लेकर लहेरियासराय थाने भेज दिया। साइबर डीएसपी बिपिन बिहारी ने बताया कि दोनों अलग-अलग प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट हैं। बढ़त को लेकर कहासुनी के बाद दोनों हंगामा करने लगे थे।

पूछताछ के बाद पीआर बांड पर रिहाई

लहेरियासराय थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि दोनों से पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। पुलिस की तत्परता से मतगणना केंद्र पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- दरभंगा शिक्षक चुनाव: सुरेश प्रसाद राय की बढ़त से मुकाबला हुआ रोमांचक

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक निर्वाचन में बड़ा उलटफेर, भाजपा समर्थित नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते