विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक चुनाव में कौन मारेगा बाजी, BJP आगे, अब चार उम्मीदवारों में मुकाबला 

Published: Tue, 27 Oct 2026 02:09 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2026 03:41 PM (IST)

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में भाजपा समर्थित डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह अपनी बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन जीत ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर में मतगणना स्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मी।

मुजफ्फरपुर में मतगणना स्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मी।

HighLights

  1. भाजपा समर्थित डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह मतगणना में आगे।

  2. दूसरी वरीयता के मतों से तय होगा अंतिम परिणाम।

  3. अब चार उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला जारी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी डा. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने अपनी बढ़त कायम रखी है, लेकिन जीत का अंतिम फैसला अभी बाकी है।

11 प्रत्याशियों में से सात के बाहर होने के बाद अब चार उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। जनसुराज समर्थित प्रत्याशी श्याम नंदन यादव की दूसरी वरीयता के मतों की गिनती जारी है। ऐसे में दूसरी वरीयता के वोट चुनाव का परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

भाजपा प्रत्याशी की बढ़त कायम

अब तक की मतगणना में भाजपा समर्थित डा. नरेंद्र प्रसाद सिंह को 1931 वोट मिले हैं। सीपीआई के डा. संजय कुमार सिंह 1769 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

दोनों के बीच 162 मतों का अंतर है। निर्दलीय प्रत्याशी भूषण झा को 1710 वोट मिले हैं, जबकि जनसुराज समर्थित श्याम नंदन यादव 1458 वोट के साथ चौथे स्थान पर हैं।

दूसरी वरीयता के वोटों पर टिकी नजर

11 में से सात उम्मीदवारों के बाहर होने के बाद अब चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला सिमट गया है। जनसुराज समर्थित प्रत्याशी श्याम नंदन यादव की दूसरी वरीयता के मतों की गिनती चल रही है। इस प्रक्रिया में बाहर हो चुके उम्मीदवारों के मतपत्रों पर दर्ज अगली वरीयता के वोटों का हस्तांतरण परिणाम को प्रभावित कर सकता है।

अंतिम परिणाम का इंतजार

पहली वरीयता के मतों में डा. नरेंद्र प्रसाद सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, वरीयता आधारित मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही विजेता की स्थिति स्पष्ट होगी। अब सबकी नजर इस बात पर है कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी अपनी बढ़त बरकरार रखकर जीत दर्ज कर पाते हैं या दूसरी वरीयता के वोटों से मुकाबले में बदलाव आता है।

यह भी पढ़ें- दरभंगा MLC चुनाव में किसका बजेगा डंका, शिक्षक और स्नातक सीट पर कांटे की टक्कर