Move to Jagran APP

2005 के शासन को कहा जाता जंगल राज, 2005 के बाद बिहार में न्याय के साथ हुआ विकास : जीतन

दरभंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सभी वर्ग के लोगों का विकास हो रहा है। विषेशकर दलित महादलित पिछड़ा अतिपिछड़ा वर्ग लोगों का नीतीश कुमार के शासन काल में काफी विकास हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 11:57 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 11:57 PM (IST)
2005 के शासन को कहा जाता जंगल राज, 2005 के बाद बिहार में न्याय के साथ हुआ विकास : जीतन

दरभंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सभी वर्ग के लोगों का विकास हो रहा है। विषेशकर दलित, महादलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा वर्ग लोगों का नीतीश कुमार के शासन काल में काफी विकास हुआ है। उक्त बातें रविवार को मध्य विद्यालय नारायणपुर के मैदान में एनडीए समर्थित जदयू के प्रत्याशी अमन भूषण हजारी के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सूबे पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कही। कहा कि मुख्यमंत्री ने पंचायत एवं नगरपालिका के चुनाव के साथ-साथ शिक्षक, विकास मित्र, ग्राम कचहरी के सचिव के नियोजन में महादलित, दलित एवं अतिपिछड़ों को आरक्षण देकर सत्ता में भागीदारी तय की है। साथ ही नौकरी में आरक्षण देकर इन वर्गों के लोगों को मान बढ़ाने का काम किया है। 2005 से पहले और 2005 के बाद बिहार में क्या परिवर्तन हुआ है यह सबके सामने है। 2005 से पहले के शासन काल को जंगल राज के नाम से जाना जाता है, लेकिन 2005 के बाद बिहार में न्याय के साथ विकास हुआ। इसलिए इस काल को सुशासन की संज्ञा दी गई है। हेलीकाप्टर वालों की पार्टी वोट कटवा : पशुपति पारस सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय इस्पात मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि हेलीकाप्टर बालों की पार्टी वोट कटवा पार्टी है। उससे हमेशा सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 2020 के चुनाव में शशि भूषण हजारी को आप लोगों ने पांच वर्षों के लिए चुना था, लेकिन उनका असामायिक निधन होने से यहां एक वर्ष के भीतर दुबारा चुनाव हो रहा है। इस स्थिति में एनडीए के साझा उम्मीदवार को वोट करें। पंद्रह वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की दशा व दिशा बदली : उप मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की दशा और दिशा बदली है। प्रदेश में अमन चैन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का सर्वांगीण विकास हो रहा है। यह चुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं हो रहा है। बल्कि सरकार को मजबूती देने के लिए हो रहा है।

loksabha election banner

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी का सपना कभी नहीं होगा पूरा : मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस चुनाव को जीतकर मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। मुख्यमंत्री बनने के 122 सीट की आवश्यकता होगी। कहां से पूरा होगा यह संख्या बल। हम लोग तो गरीब परिवार से थे। इस कारण पढ़ नहीं पाए। लेकिन, जिनके घर में दो दो मुख्यमंत्री हुए और उनका बेटा मैट्रिक पास न हो यह दुर्भाग्य है। एनडीए पूरी तरह एकजुट होकर यह चुनाव लड़ रही है। इस चुनाव में जीत भी तय है। इन्होंने भी किया सभा को संबोधित

सभा को सांसद दिनेश चन्द्र यादव, प्रिस राज, वीणा देवी, विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, विधायक संजय सरावगी, मिश्री लाल यादव, स्वर्णा सिंह, विनय कुमार चौधरी, बिरेन्द्र पासवान, राम चन्द्र प्रसाद,विधान पार्षद अर्जून सहनी, पूर्व विधायक राज कुमार यादव, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता वीआईपी के जिला अध्यक्ष बिनोद बंपर ने की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.