विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hanuman Ansh के बाद अब सिनेमाघरों में आएगी 'रुद्रयोगी', बड़े पर्दे पर दिखेगा देवराहा बाबा का अलौकिक जीवन

Published: Tue, 17 Nov 2026 08:48 AM (IST)

केवटी के गोपालपुर में डॉ. विक्रम मिश्रा की पुस्तक 'महादेव अंश' पर आधारित फिल्म 'रुद्रयोगी' की आधिकारिक घोषणा हुई, जिसका लक्ष्य 2027 में रिलीज होना है।

जानकारी साझा करते डॉ. विक्रम मिश्रा। सोर्स: स्वयं

जानकारी साझा करते डॉ. विक्रम मिश्रा। सोर्स: स्वयं

HighLights

  1. 'महादेव अंश' पुस्तक पर आधारित 'रुद्रयोगी' फिल्म घोषित।

  2. फिल्म 2027 में देवराहा बाबा के जीवन पर होगी रिलीज।

  3. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवि राज मुर्मू करेंगे निर्देशन।

संवाद सहयोगी, केवटी। प्रखंड के पिंडारूच पंचायत के गोपालपुर गांव स्थित बाबा गंगधारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को आध्यात्मिक चिंतक डॉ. विक्रम मिश्रा की बेस्टसेलर पुस्तक 'महादेव अंश' पर आधारित फिल्म 'रुद्रयोगी' की आधिकारिक घोषणा की गई।

इस अवसर पर फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया गया। इसे लेकर स्थानीय लोगों और अध्यात्म प्रेमियों में उत्साह देखा गया।

पुस्तक के लेखक डॉ. विक्रम मिश्रा ने फिल्म की जानकारी साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक रवि राज मुर्मू के निर्देशन में इसका निर्माण होगा। शिव त्रिशूल प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले डाली मिश्रा फिल्म का निर्माण करेंगी।

भक्ति और अध्यात्म पर आधारित यह फिल्म पूज्य देवराहा बाबा के अलौकिक जीवन और उनकी आध्यात्मिक विरासत को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करेगी।

2027 में होगी रिलीज

उन्होंने बताया कि फिल्म को वर्ष 2027 में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया है। देवराहा बाबा की मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता की देशव्यापी तलाश भी शुरू कर दी गई है।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि 'हनुमान अंश' और 'महावतार नरसिम्हा' जैसी फिल्मों की सफलता से भक्ति एवं अध्यात्म आधारित सिनेमा के प्रति दर्शकों की रुचि बढ़ी है।

'रुद्रयोगी' के माध्यम से देवराहा बाबा के तपस्वी जीवन और उनके प्रति करोड़ों भक्तों की आस्था को भव्य रूप में दिखाया जाएगा। उन्होंने देवराहा बाबा और नीम करोली बाबा के आध्यात्मिक संबंधों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने बताया कि श्री कैंची हनुमान मंदिर एवं आश्रम द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'द डिवाइन रियलिटी' में देवराहा बाबा की नीम करोली बाबा के प्रति श्रद्धा का वर्णन मिलता है। यह प्रसंग भी फिल्म की विषय-वस्तु को विशेष आध्यात्मिक संदर्भ प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें- 1.8 करोड़ का बजट, 453 करोड़ की कमाई... Hanuman Ansh के बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे, 'बजरंग बली' की बरसी कृपा

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh OTT: हनुमान अंश की इतने पैसों में हुई ओटीटी डील, 450 करोड़ कमाकर रचा इतिहास; कब और कहां देखें?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।