विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा के रेल यात्रियों को तोहफा, अब लहेरियासराय से सीधे पकड़ें नमो भारत रैपिड ट्रेन

Published: Wed, 30 Sep 2026 06:39 PM (IST)

लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर 2 अक्टूबर से जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड ट्रेन का ठहराव शुरू होगा, जिससे यात्रियों को बड़ी ...और पढ़ें

Laheriasarai NAMO Bharat Train : यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई।

Laheriasarai NAMO Bharat Train : यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई।

HighLights

  1. लहेरियासराय में नमो भारत रैपिड ट्रेन का ठहराव 2 अक्टूबर से।

  2. सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर करेंगे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना।

  3. 50 से अधिक गांवों के यात्रियों को आवागमन में मिलेगा लाभ।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड ट्रेन (94803/94804) का ठहराव दो अक्टूबर से यहां शुरू होगा।

इसके औपचारिक शुभारंभ के लिए सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डा. गोपालजी ठाकुर सुबह छह बजे स्टेशन पहुंचेंगे और ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

50 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ

ट्रेन के लहेरियासराय में रुकने से आसपास के 50 से अधिक गांवों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए दूर के स्टेशनों तक जाने की जरूरत कम होगी। इससे खासकर दरभंगा शहर और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को पटना व जयनगर की ओर यात्रा में सहूलियत होगी।

सांसद ने रेल मंत्री से किया था आग्रह

सांसद ने बताया कि लहेरियासराय में ट्रेन के ठहराव को लेकर उन्होंने 11 और 13 अगस्त को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मांग रखी थी। यात्रियों की सुविधा और क्षेत्र की कनेक्टिविटी को देखते हुए रेल मंत्रालय ने ठहराव की स्वीकृति दी है।

स्टेशन के विकास पर भी जोर

सांसद ने कहा कि लहेरियासराय को कनेक्टिविटी का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में काम हो रहा है। 'अमृत भारत स्टेशन' योजना के तहत स्टेशन का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। आने वाले समय में जयनगर, सीतामढ़ी और झंझारपुर रूट की अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव भी लहेरियासराय में सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जनसेवा समेत 22 ट्रेनें रद, 21 के बदले रूट, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, जयनगर से पटना तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

यह भी पढ़ें- वैशाली एक्सप्रेस में बड़ी वारदात, समस्तीपुर में महिला के 5.10 लाख के गहने लूटे