कुशेश्वरस्थान को मिली 12.7 करोड़ की सौगात, 15 सड़क और पुल परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम
Kusheshwarsthan Roads Bridges Inauguration: कुशेश्वरस्थान (दरभंगा) में 22 नवंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 12.78 करोड़ रुपये की 15 सड़क और पुल परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण करेंगे।

कुशेश्वरस्थान प्रखंड की छह और पूर्वी प्रखंड की नौ सड़क एवं पुल परियोजनाएं शामिल हैं।
HighLights
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 15 सड़क-पुल परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
12.78 करोड़ रुपये की लागत से बनी हैं ये परियोजनाएं।
कुशेश्वरस्थान में बेहतर कनेक्टिविटी और विकास को बढ़ावा मिलेगा।
संवाद सहयोगी, कुशेश्वरस्थान (दरभंगा)।Kamala River RCC Bridge Kusheshwarsthan: मिथिलांचल के विकास को गति देने की दिशा में कुशेश्वरस्थान के दोनों प्रखंडों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है।
दरभंगा में आयोजित तीन दिवसीय 54वें मिथिला विभूति पर्व समारोह के अवसर पर 22 नवंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुशेश्वरस्थान और कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में 12 करोड़ 78 लाख 62 हजार रुपये की प्राक्कलित राशि से निर्मित 15 सड़क एवं पुल परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
इनमें कुशेश्वरस्थान प्रखंड की छह और पूर्वी प्रखंड की नौ सड़क एवं पुल परियोजनाएं शामिल हैं।
बरसात में मिलेगी बड़ी राहत
इन योजनाओं में कमला नदी पर निर्मित दो उच्चस्तरीय आरसीसी पुल भी शामिल हैं। लंबे समय से आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को इन पुलों और सड़कों के निर्माण से बड़ी राहत मिलेगी।
खासकर बरसात के दिनों में नदी और जलजमाव के कारण होने वाली परेशानियां कम होंगी और गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय व प्रमुख सड़कों से बेहतर होगा।
कुशेश्वरस्थान प्रखंड की योजनाएं
कुशेश्वरस्थान प्रखंड में 603.31 लाख रुपये की प्राक्कलित राशि से कमला नदी पर सोहरबा से गोपालपुर पथ में आरसीसी पुल का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा 313.07 लाख रुपये से पंचायत सरकार भवन बड़गांव और 150.91 लाख रुपये से सतीघाट पीएनबी से हिरणी होते हुए पारो पीडब्ल्यूडी तक पक्की सड़क बनी है।
वहीं 85.38 लाख रुपये से कटवारा पुल से आसो पुल तक सड़क, 74.53 लाख रुपये से वाटर वेज से परकोलिया पथ तथा 50.35 लाख रुपये से पकाही से पकाही भगवती स्थान तक सड़क का निर्माण पूरा हुआ है।
पूर्वी प्रखंड के प्रमुख कार्य
कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में 488.71 लाख रुपये की लागत से कमला नदी पर सुघराईन से जिरौना, बाघमारा और नवटोलिया रोड में उच्चस्तरीय पुल बनाया गया है।
ग्राम समौरा में मध्य विद्यालय से नदी किनारे तक सड़क पर 200.45 लाख रुपये, बाघमारा गोल्की चौक से चचरी पुल तक सड़क पर 143.03 लाख रुपये और फकदोलिया में बजरंगबली मंदिर से ब्रह्मदेव शर्मा के घर होते हुए एसएच-56 तक सड़क पर 120.80 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
इसके अतिरिक्त समौरा में भगवती स्थान से हरि सदा के घर तक 76.22 लाख रुपये, धोबलिया से फकदोलिया तक 71.32 लाख रुपये तथा उसरी घाट में राजकिशोर साफी के घर से मध्य विद्यालय समौरा तक 70.67 लाख रुपये की लागत से सड़क बनी है।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
उच्च विद्यालय सुघराईन से प्राथमिक विद्यालय तक 54.88 लाख रुपये और फकदोलिया रामनगर में निलू प्रसाद के घर से नया टोला एसएच-56 तक 52.54 लाख रुपये से सड़क निर्माण पूरा किया गया है।
लोकार्पण के अवसर पर सभी निर्माण स्थलों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी में उद्घाटन की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
इन परियोजनाओं से दर्जनों गांवों के आवागमन में सहूलियत मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व व्यापारिक गतिविधियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- दरभंगा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 346.26 करोड़ की 105 योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।