दरभंगा में धान काटने वाले हंसुआ से 5 साल के मासूम बेटे का गला रेता, पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला
दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने पांच वर्षीय बेटे की हंसुआ से गला रेतकर हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया, जो गंभीर रूप से घायल है और डीएमसीएच में भर्ती है।

हंसुआ से 5 साल के मासूम बेटे का गला रेता (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
पिता ने पांच वर्षीय बेटे की हंसुआ से गला रेतकर हत्या की।
हमलावर पिता ने पत्नी पर भी जानलेवा हमला कर घायल किया।
यह दिल दहला देने वाली घटना दरभंगा के सकतपुर में हुई।
संवाद सहयोगी, ताराडीह (दरभंगा)। सकतपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर नारायणपुर पंचायत के श्रीरामपुर वार्ड संख्या चार स्थित दरगाह टोल में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक पिता ने अपने पांच वर्षीय मासूम पुत्र की धान काटने वाले हंसुआ से गला रेतकर हत्या कर दी।
इसके बाद अपनी पत्नी की भी हत्या करने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल पत्नी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पत्नी पर भी जानलेवा हमला
मृत बच्चे की पहचान अरुण चौपाल के पांच वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि धान की फसल काटने के दौरान अरुण चौपाल ने हंसुआ से अपने पुत्र की गर्दन रेत दी। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया गया।
घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। मासूम की हत्या और पत्नी पर जानलेवा हमले के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें- दरभंगा में 18 साल के कन्हैया की मौत से भड़के गांव के लोग, 6 घंटे तक सड़क पर लगाया जाम