विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डीएमसीएच में आइसीयू रेफर मरीज को नहीं मिली ट्राली, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद मौत

Published: Mon, 23 Nov 2026 06:12 PM (IST)

दरभंगा के डीएमसीएच में मेडिसीन वार्ड में भर्ती एक मरीज की आईसीयू रेफर होने के बाद ट्रॉली न मिलने से मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

डीएमसीएच के मेडिसीन विभाग में आक्रोश जताते स्वजन। जागरण।

डीएमसीएच के मेडिसीन विभाग में आक्रोश जताते स्वजन। जागरण।

HighLights

  1. डीएमसीएच में मरीज की ट्रॉली न मिलने से मौत हुई।

  2. आईसीयू रेफर होने के बाद वार्ड में उपचार बंद हो गया।

  3. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

संवाद सहयोगी, दरभंगा। डीएमसीएच में सोमवार को मेडिसीन वार्ड वन में इलाजरत एक युवक की मौत होने पर स्वजन ने हंगामा किया।

मरीज के स्वजन डाक्टर द्वारा वार्ड से आइसीयू में रेफर करने के बाद ट्राली नहीं मिलने के चलते मौत होने का आरोप लगाकर बिलखने लगे।

आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुष के चीख-पुकार से वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान आवाजाही करते ट्रालीमैन को देख स्वजन बिफर पड़े।

स्वजन के आरोप को नकारकर ट्रालीमैन तू-तू मैं-मैं करने.लगा। इससे वार्ड के अन्य मरीज हो-हंगामे की आशंका से सहम गए।

हालांकि, सूचना पर पहुंचे सुरक्षा सुपरवाइजर महेश सिंह, हेल्थ मैनेजर आदि ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। बताया जाता है कि मधुबनी जिले के सकरी-बलहा गांव निवासी दिनेश मंडल डीएमसीएच के मेडिसीन विभाग में डा.एके मिश्रा यूनिट में भर्ती थे।

सोमवार को राउंड के दौरान सुबह करीब 11:30 बजे डाक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति देखकर आइसीयू में रेफर कर दिया।

स्वजन सोहन कुमार ने बताया कि इसके बाद हमलोग मरीज को आइसीयू ले जाने के ट्रालीमैन को ढूढ़ने लगे। सुरक्षा गार्ड आदि से पूछने पर एक ट्रालीमैन मिला तो उसने इंतजार करने को कहा।

उन्होंने बताया कि डाक्टर के रेफर करने के निर्देश के बाद वार्ड में उपचार बंद हो गया। वहीं ट्रालीमैन द्वारा आश्वासन के देकर डेढ़ घंटे से अधिक देर तक उलझाकर रखा गया।

इस चक्कर में दिन के करीब एक बजे वार्ड के बेड पर मरीज की मौत हो गई। उन्होंने डीएमसीएच की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बताया कि मरीज के अंतिम क्रिया-कर्म के बाद मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग से करेंगे।

यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में दो बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता हिरासत में

मरीज के मौत के बाद हंगामे की शिकायत मिली है। इसे लेकर हेल्थ मैनेजर से रिपोर्ट मांगा गया है। मरीज की मौत के कारणों की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

-

- डा. आरके दास, मेडिसीन विभागाध्यक्ष, डीएमसीएच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।