विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में पहले बोलेरो ने मारी ठोकर, सड़क पर गिरे बाइक सवारों को पिकअप ने रौंदा, दो की मौत

By Mrityunjay BhardwajEdited By: Dharmendra Singh
Published: Thu, 24 Sep 2026 04:08 PM (IST)

दरभंगा-बिरौल मुख्य मार्ग पर भरत चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. दरभंगा में बोलेरो की टक्कर से गिरे बाइक सवारों को पिकअप ने रौंदा।

  2. हादसे में गोविंद तांती और अंगद दास की मौके पर ही मौत।

  3. एक किशोर गंभीर रूप से घायल, डीएमसीएच रेफर, पुलिस जांच में जुटी।

संवाद सहयोगी, बेनीपुर (दरभंगा)। दरभंगा-बिरौल मुख्य मार्ग पर गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे भरत चौक के निकट करहरी मोड़ पर बोलेरो की ठोकर से सड़क पर गिरे बाइक सवार दो युवकों को पिकअप ने रौंद दिया, दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि सड़क किनारे खड़ा एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में वार्ड-29 धेरूख निवासी नथुनी दास का पुत्र गोविंद तांती (22) और विनोद दास का पुत्र अंगद दास (18) शामिल है।

जबकि घायल वार्ड-29 धेरूख निवासी मंजे राय का पुत्र विकास कुमार राय (17) है। स्थानीय लोगों ने दोनों मृतकों और घायल को बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल विकास को भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गोविंद और अंगद एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव धेरूख आ रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में ठोकर मार दी और फरार हो गई।

इसके बाद बाइक के पीछे से आ रही अज्ञात पिकअप दोनों घायलों को रौंदते हुए सड़क किनारे खड़े विकास को भी अपनी चपेट में ले लिया। बोलेरो व पिकअप का चालक अपने वाहन के साथ मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार, दारोगा आभा कुमारी, एएसआई विजय राम दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। बाद में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर दोनों के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

घटना के बाद अनुमंडलीय अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससेअफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब घायल अस्पताल पहुंचा तो उसे उठाने के लिए कोई कर्मी मौजूद नहीं था, कुछ देर बाद गार्ड ने स्ट्रेचर पर उसे अंदर पहुंचाया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को आवेदन देने के लिए कहा गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- दरभंगा एलिवेटेड रोड निर्माण के बीच कहां हुई चूक? हाईवा की चपेट में आकर टेंपो चालक की मौत

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में बारिश के बीच अचानक गिरा बरगद, दो स्कूली बच्चियों की मौत, एक की हालत गंभीर