विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा एलिवेटेड रोड निर्माण के बीच कहां हुई चूक? हाईवा की चपेट में आकर टेंपो चालक की मौत

By Mrityunjay BhardwajEdited By: Dharmendra Singh
Published: Thu, 24 Sep 2026 02:22 PM (IST)

दरभंगा में बेंता थाना के पास एलिवेटेड रोड निर्माण में लगे हाईवा की चपेट में आने से एक टेंपो चालक ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. बेंता थाना के पास हाईवा की चपेट में आया टेंपो चालक।

  2. एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य में लगे वाहन से हुआ हादसा।

  3. घायल चालक को डीएमसीएच में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

जागरण संवाददाता, दरभंगा । बेंता थाना के पास गुरुवार को एलिवेटेड रोड निर्माण में लगे हाईवा की चपेट में आने से टेंपो चालक की मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से डीएमसीएच की इमरजेंसी में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

टेंपो खड़ा कर पैदल जा रहा था युवक

मृतक की पहचान बेंता थाना क्षेत्र के अललपट्टी निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र श्याम पासवान के रूप में हुई है। मृतक की बड़ी बहन बबीता कुमारी ने डीएमसीएच में घटना की जानकारी देते हुए बताया कि श्याम पासवान टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार को वह अपना टेंपो खड़ा करने के बाद पैदल घर की ओर जा रहा था।

अचानक हाईवा की चपेट में आया

बताया गया कि बेंता थाना के पास पहुंचने के दौरान एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य में लगे टीएम हाईवा की चपेट में श्याम पासवान आ गया। हाईवा पर गिट्टी का मसाला लदा हुआ था। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

डीएमसीएच में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

लोगों की मदद से घायल श्याम को तत्काल डीएमसीएच की इमरजेंसी में पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस ने शुरू की प्रक्रिया

घटना की सूचना मिलने पर बेंता थाना की पुलिस डीएमसीएच पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। हादसे को लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें- पश्चिम चंपारण : लौरिया में एनएच-727 पर ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की मौत

यह भी पढ़ें- दरभंगा में आमने-सामने बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पीछे बैठा युवक घायल