मीटर बाइपास का ऐसा तरीका देख भौंचक्क हुए अधिकारी, दरभंगा में आटा चक्की संचालक पर 6.16 लाख जुर्माना
Darbhanga Power Theft Flour Mill: दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक आटा चक्की संचालक प्रभास कुमार पर बिजली चोरी के आरोप में 6.16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उसने मीटर को बाइपास कर बिजली चोरी की थी।

संचालक प्रभास कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। (AI Generated Image)
HighLights
सिंहवाड़ा में आटा चक्की संचालक पर बिजली चोरी का आरोप लगा।
मीटर बाइपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया संचालक।
विभागीय छापेमारी में पुष्टि, 6.16 लाख रुपये का जुर्माना लगा।
संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा (दरभंगा)। 6 Lakh Fine Power Theft Bihar: दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंपिपरा गांव में बिजली चोरी कर आटा चक्की चलाने का मामला सामने आया है।
विभागीय छापेमारी में चोरी पकड़े जाने के बाद संचालक प्रभास कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
कनीय अभियंता राम रतन कुमार ने बताया कि छह लाख 16 हजार 951 रुपये का जुर्माना लगाते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सफाई से मीटर बाइपास
आटा चक्की संचालक इतने सधे तरीके से बिजली चोरी कर रहा था कि पहली नजर में गड़बड़ी पकड़ना आसान नहीं था।
उसने मीटर के पास तार को इस तरह बाइपास किया था कि वह मेन लाइन जैसा ही प्रतीत हो रहा था। छापेमारी के दौरान बिजली चोरी के इस तरीके को देखकर विभाग के अधिकारी भी हैरान रह गए।
जुर्माना और कानूनी कार्रवाई
विभागीय टीम की जांच में चोरी की पुष्टि होने के बाद नियमानुसार जुर्माना राशि तय की गई। कनीय अभियंता की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर मामले की आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।