दरभंगा में मंगलवार की सुबह दो घंटे और चार दिन दोपहर में कटेगी बिजली, DMCH समेत कई इलाके होंगे प्रभावित
DMCH Substation Electricity Outage: दरभंगा में मंगलवार सुबह दो घंटे और अगले चार दिनों तक दोपहर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। गावर एजेंसी के लाइन शिफ्टिंग और केबलिंग कार्य के कारण डीएमसीएच सहित कई इलाके प्रभावित होंगे।

लाइन शिफ्टिंग और केबलिंग कार्य को लेकर विद्युत विभाग ने कटौती का शेड्यूल जारी किया है।
HighLights
मंगलवार सुबह दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
अगले चार दिनों तक दोपहर में भी कटौती जारी रहेगी।
डीएमसीएच सहित कई प्रमुख मोहल्ले बिजली कटौती से प्रभावित होंगे।
जागरण संवाददाता, दरभंगा। Darbhanga Power Cut Schedule: मंगलवार सुबह दो घंटे और आगामी चार दिनों तक दोपहर के समय दरभंगा शहर के एक बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
गावर एजेंसी की ओर से किए जा रहे लाइन शिफ्टिंग और केबलिंग कार्य को लेकर विद्युत विभाग ने कटौती का शेड्यूल जारी किया है। इसके कारण डीएमसीएच सहित कई मोहल्ले, सरकारी कार्यालय और बाजार प्रभावित रहेंगे।
मंगलवार सुबह इन इलाकों में कटौती
इम्पीरियल होटल के पास 33 केवी न्यू डीएमसीएच फीडर के बगल में केबलिंग कार्य के चलते मंगलवार सुबह चार बजे से छह बजे तक डीएमसीएच उपकेंद्र के सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे।
इससे डीएमसीएच अस्पताल, इमरजेंसी वार्ड, बच्चा वार्ड, भनसा घर, ब्लड बैंक, गायनिक वार्ड, पोस्टमार्टम, हॉस्टल, मेट्रो व आर्मी अस्पताल, जिला स्कूल, शिक्षा भवन, बेंता थाना, बेंता चौक, कर्पुरी चौक, दारूभट्टी चौक और बाकरगंज समेत अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित होगी।
उसी दिन सुबह चार से छह बजे तक ओल्ड डीएमसीएच फीडर की लाइन शिफ्टिंग के कारण 33/11 केवी अर्बन उपकेंद्र के सभी फीडर बंद रहेंगे, जिससे मोगलपुरा, नाका नंबर पांच व छह, दोनार, मदारपुर, किलाघाट, बैंकर्स कॉलोनी, मिल्लत कॉलेज और पुरानी मच्छहत्ता आदि इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।
चार दिन दोपहर में बंद
पंडासराय उपकेंद्र के 11 केवी जनरल फीडर में लाइन शिफ्टिंग का काम चार दिनों तक चलेगा। इसके तहत 24 से 27 नवंबर तक रोज सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक हाजमा चौक और महिला थाना के पास स्थित तीन ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति बंद रहेगी। इससे बाकरगंज अभंडा, हाजमा चौराहा और सैदनगर मेन रोड के उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।