दरभंगा के केवटी में दो बाइकों की जोरदार टक्कर से एक की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर
दरभंगा के केवटी में राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी पर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
केवटी में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत।
हादसे में दो युवक गंभीर घायल, डीएमसीएच रेफर।
मृतक अंजन शर्मा के परिवार में शोक का माहौल।
संवाद सहयोगी, केवटी (दरभंगा)। जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी पर हाजीपुर और पाराडीह चौक के बीच स्थित एक निजी स्कूल के पास मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान केवटी थाना क्षेत्र के लदारी पंचायत अंतर्गत मेहसाजान गांव निवासी रामलगन शर्मा के पुत्र अंजन शर्मा (32) के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही केवटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक जब्त कर थाने ले आयी। वहीं, गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केवटी - रनवे में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घायल युवकों में खराज गांव निवासी सूरज मंडल के पुत्र शुभम मंडल (20) और दड़िमा गांव निवासी मो. तौकीब (40) के रूप में हुई है।
बताया जाता है की दोनों बाइक सवार युवक एक ही दिशा हाजीपुर चौक की ओर से दड़िमा चौक की ओर आ रहा था। इसी दौरान उक्त जगह के पास दोनों बाइक में टक्कर हो गई।
अंजन शर्मा की मौत की खबर मिलते ही मेहसाजान स्थित उनके घर में कोहराम मच गया। पत्नी संगीता देवी, 11 वर्षीय इकलौती पुत्री नैना कुमारी और मां इंदिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्वजन के चीत्कार से सांत्वना देने पहुंच रहे लोगों की आंखें भी नम हो जा रही हैं। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंजन मजदूरी करता था। इस संबंध में केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी केवटी रनवे में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल दोनों बाइक जब्त कर ली गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।