दरभंगा में एनएच 27 पर दो युवकों को गोली मार अपराधियों ने छीनी बाइक
दरभंगा में एनएच 27 पर बसैला चौक के पास बुधवार देर रात दो दोस्तों को गोली मारकर बाइक छीन ली ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
एनएच 27 पर बसैला चौक के पास हुई घटना।
बजरंगी मंडल और श्रवण मंडल को गोली लगी।
हमलावर बाइक छीनकर फरार, पुलिस जांच में जुटी।
संवाद सहयोगी, दरभंगा। एनएच 27 पर बुधवार की देर रात दो दोस्त घर लौट रहे थे। बसैला चौक के पास अचानक हमलावरों ने दोनों को गोली मार दी। दोनों के घायल होकर सड़क पर गिरते ही अपराधी बाइक लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया।
एक के गले, दूसरे के जांच में लगी गोली
घायलों की पहचान सोनकी थाना क्षेत्र के चिकनी गांव निवासी अजीत मंडल के पुत्र बजरंगी मंडल (18) और रमेश कुमार मंडल के पुत्र श्रवण मंडल (27) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त हैं। बताया गया कि हमले में बजरंगी के गले और श्रवण के जांच में गोली लगी है। दोनों का डीएमसीएच में उपचार चल रहा है।
दिल्ली में हलवाई का करते हैं काम
बताया गया कि दोनों युवक दिल्ली की पराठा गली में हलवाई का काम करते हैं। दोनों पिछले सप्ताह ही घर लौटे थे। बुधवार को दोनों अलग-अलग बाइक से श्रवण की बहन के ससुराल सिंहवाड़ा प्रखंड के अरई सढ़वारा गांव गए थे।
लौटते समय हमलावरों ने बनाया निशाना
स्वजन के अनुसार, दोनों वहां से लौटकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बसैला चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने दोनों को गोली मार दी। इसके बाद एक बाइक छीनकर फरार हो गए। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
लेन-देन के विवाद की भी आशंका
स्वजन ने लेन-देन के विवाद में दोनों को गोली मारे जाने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस इस बिंदु समेत अन्य संभावनाओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और बाइक बरामद करने में जुटी है।
