विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में आपसी विवाद खूनी झड़प में बदला, फायरिंग-चाकूबाजी में पांच जख्मी

Published: Sat, 17 Oct 2026 12:12 PM (IST)

दरभंगा के मोसिदपुर गौसाघाट में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें फायरिंग और चाकूबाजी के बाद पांच लोग जख्मी हो गए।

News Article Hero Image

HighLights

  1. दरभंगा के मोसिदपुर गौसाघाट में हिंसक झड़प।

  2. फायरिंग और चाकूबाजी में पांच लोग जख्मी।

  3. शराब तस्करी के विरोध पर हमला का आरोप।

संवाद सहयोगी, दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के मोसिदपुर गौसाघाट में शुक्रवार देर रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई।

इस दौरान फायरिंग के बाद हुई चाकूबाजी में पांच लोग जख्मी हो गए। जिन्हें स्वजन ने आनन-फानन में डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया।

जख्मियों में मोसिदपुर वार्ड नंबर 13 निवासी लाल बच्चन यादव (50), ब्रह्मदेव यादव(22), धर्मदेव कुमार (20), कमलेश यादव(22) और गंगा कुमार (18) शामिल है।

डॉक्टरों के उपचार बाद परामर्श पर एक्सरे जांच के लिए जाने के दौरान लाल बच्चन यादव ने आरोप लगाया कि पड़ोसी उमेश यादव, सुनील यादव आदि घर के सामने वाहन खड़ा कर शराब की खेप उतारते हैं।

उन्होंने बताया कि इसका विरोध करने आरोपियों ने एक दर्जन युवकों के साथ मेरे घर को घेर लिया। फिर पिस्टल से फायरिंग करने लगे।

इससे डरकर हमलोग घर के भीतर छिप गये तो आरोपी भीतर घुसकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे और विरोध जताने पर चाकू मारकर भाग गये। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। स्वस्थ होने पर बयान दर्ज कराएंगे।

यह भी पढ़ें- किशनगंज में पाइपलाइन से रसोई गैस की सप्लाई, इंडियन ऑयल खगड़ा में लगाएगा डी-कंप्रेशन यूनिट 

यह भी पढ़ें- मधुबनी में 5 लाख नकद की मांग को लेक पत्नी को पीटकर घर से निकाला, 3 साल का मासूम छीना; पति समेत 5 पर FIR