विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में मां ने बेटी को फोन किया, दामाद बोला-आपकी बेटी अब नहीं रही

Published: Thu, 19 Nov 2026 04:37 PM (IST)

दरभंगा के मनीगाछी में दहेज के लिए एक विवाहिता गुंजा देवी की हत्या कर दी गई। मायके वालों ने पति ...और पढ़ें

डीएमसीएच पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देते स्वजन। जागरण

डीएमसीएच पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देते स्वजन। जागरण

HighLights

  1. दहेज के लिए विवाहिता गुंजा देवी की हत्या।

  2. पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

संवाद सहयोगी, दरभंगा। दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। घटना बुधवार की सुबह करीब सात बजे मनीगाछी थाना क्षेत्र के राजे लीलाबाबू टोल की है। मृतका राम अवतार यादव की पत्नी गुंजा देवी (22) है।

मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गले में गमछा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

घटना के संबंध में मृतका के नाना रामविलास यादव ने बताया कि मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के सिंघासो निवासी अवधेश यादव की पुत्री गुंजा की शादी करीब ढाई वर्ष पहले राम अवतार यादव से हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद से ही पति की ओर से बाइक और रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर गुंजा को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। वह इस संबंध में अपने मायके वालों को भी बराबर जानकारी देती थी।

स्वजन का आरोप है कि बुधवार की सुबह करीब सात बजे गले में गमछा लगाकर घर के बनेड़ी में टांगकर उसकी हत्या कर दी गई। सुबह जब उसकी मां आशा देवी ने अपनी पुत्री से बात करने के लिए फोन की तो उसने फोन नहीं उठाया।

इसके बाद उसके पति ने फोन उठाकर बताया कि आपके पुत्री की मौत हो गई है। यह सुनते ही मायके पक्ष के लोग आनन-फानन में ससुराल पहुंचे। वहां गुंजा को चौकी पर मृत अवस्था में पाया।

घर के अन्य सदस्य मौके से फरार थे। इसके बाद घटना की सूचना मनीगाछी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। उसका कोई संतान नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विवाहिता की मौत के पीछे की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- दरभंगा के जाले में दुकानदार को मारी गोली, पिस्टल के बट से पुत्र का फोड़ा सिर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।