विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में सरकारी योजना से बदलेगी दिव्यांगों की राह, बैट्री ट्राइसाइकिल से मिलेगी सहूलियत

Published: Fri, 09 Oct 2026 04:06 PM (GMT+05:30)

Bihar government schemes : केवटी प्रखंड में सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राइसाइकिल वितरित की गईं। ...और पढ़ें

बैट्री चालित ट्राइसाइकिल मिलने से दिव्यांगजनों के लिए आत्मनिर्भरता की राह सुगम होगी।

बैट्री चालित ट्राइसाइकिल मिलने से दिव्यांगजनों के लिए आत्मनिर्भरता की राह सुगम होगी।

HighLights

  1. केवटी में दिव्यांगों को बैट्री चालित ट्राइसाइकिल मिली।

  2. आवागमन और रोजगार में मिलेगी बड़ी मदद।

  3. विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने किया वितरण।

संवाद सहयोगी, केवटी (दरभंगा)। अब आवागमन की परेशानी कम होगी और रोजगार से लेकर रोजमर्रा के काम तक पहुंचना आसान होगा। बैट्री चालित ट्राइसाइकिल मिलने से दिव्यांगजनों के लिए आत्मनिर्भरता की राह सुगम होगी।

केवटी प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत विभिन्न पंचायतों के दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया।

चाबी और हेलमेट देकर किया रवाना

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डा. मुरारी मोहन झा ने किया। उन्होंने दिव्यांग लाभुकों को ट्राइसाइकिल की चाबी और हेलमेट सौंपे। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। ट्राइसाइकिल मिलने पर लाभुकों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। इस पहल से उन्हें दैनिक जरूरतों को पूरा करने और अपने कामकाज के लिए आने-जाने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

रोजगार और दैनिक काम में मिलेगी मदद

विधायक डा. मुरारी मोहन झा ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आवागमन की कठिनाइयों को दूर करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है।

बैट्री चालित ट्राइसाइकिल से लाभुकों को रोजगार से जुड़े कार्यों और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आने-जाने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

सुरक्षित उपयोग की दी जानकारी

बीडीओ कृष्णा कुमारी ने ट्राइसाइकिल के उद्देश्य और उसके सुरक्षित उपयोग के बारे में लाभुकों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह उपकरण दिव्यांगजनों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने में भी मददगार साबित होगा।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष उपेन्द्र राय, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड समन्वयक त्रिलोक नाथ झा, करूणा नन्द मिश्र, स्वपन कुमार मिश्रा, सतीश कुमार यादव, रमण कुमार मिश्रा और मुकेश कुमार यादव सहित कई अधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने दिव्यांगजनों के बीच ट्राइसाइकिल वितरण की पहल की सराहना की।

यह भी पढ़ें- बिहार के लाल का अनोखा कमाल, समस्तीपुर के संजय की 'आंख' अंतरिक्ष से देखेगी धरती