दरभंगा आने वाली दिल्ली की स्पाइसजेट फ्लाइट रद, अकासा और इंडिगो के विमान समय से पहले उतरे
दरभंगा एयरपोर्ट पर बुधवार को दिल्ली से स्पाइसजेट की एक उड़ान रद रही, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती थी, हालांकि उन्हें पहले ही सूचित कर दिया गया था।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
HighLights
दिल्ली से स्पाइसजेट की उड़ान संख्या SG 495 रद रही।
यात्रियों को उड़ान रद होने की सूचना पहले ही मिली।
अकासा, इंडिगो की कई उड़ानें निर्धारित समय से पहले पहुंचीं।
संवाद सहयोगी, दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर बुधवार को जहां एक ओर विमानों की आवाजाही सामान्य रही, वहीं दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान रद रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता था।
हालांकि, विमानन कंपनी ने उड़ान रद होने की सूचना पहले ही दे दी थी। दूसरी ओर, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु से आने वाली कई उड़ानें निर्धारित समय से पहले पहुंचीं। इससे एयरपोर्ट पर विमानों के परिचालन की तस्वीर मिली-जुली रही।
तय समय-सारिणी में रद रही स्पाइसजेट की उड़ान
दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 495 बुधवार को निर्धारित समय-सारिणी में रद रही। विमानन कंपनी की ओर से यात्रियों को इसकी जानकारी पहले ही दे दी गई थी। ऐसे में यात्रियों को यात्रा की योजना में बदलाव करने का अवसर मिला। उड़ान रद होने के कारणों की जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी।
निर्धारित समय से पहले पहुंचे विमान
दरभंगा एयरपोर्ट पर बुधवार को दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच कुल 10 विमानों का आवागमन हुआ। दिल्ली से आने वाली अकासा की उड़ान संख्या क्यूपी 1405 सुबह 10:55 बजे के निर्धारित समय से 20 मिनट पहले पहुंची।
बेंगलुरु से आने वाली अकासा की उड़ान संख्या क्यूपी 1513 दोपहर 12:10 बजे के निर्धारित समय से पांच मिनट पहले पहुंची। वहीं, मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 537 दोपहर 12:55 बजे के निर्धारित समय से 20 मिनट पहले दरभंगा पहुंच गई।
हैदराबाद और दिल्ली की उड़ानें भी समय से पहले
हैदराबाद से दरभंगा आने वाली इंडिगो की उड़ान दोपहर 2:20 बजे के निर्धारित समय से 11 मिनट पहले पहुंची। इसी तरह दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 360 अपराह्न तीन बजे के निर्धारित समय से 15 मिनट पहले दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरी। इस तरह बुधवार को एक उड़ान रद रहने के बावजूद एयरपोर्ट पर अन्य विमानों का परिचालन निर्धारित समय से पहले हुआ।
