विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा एयरपोर्ट पर उड़ानों का हाल, दिल्ली की स्पाइसजेट रद तो मुंबई वाली घंटों लेट

Published: Fri, 27 Nov 2026 08:50 PM (IST)

दरभंगा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान रद रही, जबकि मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट 4 घंटे 40 मिनट देरी से पहुंची। 

दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी। (फाइल फोटो)

दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली की स्पाइसजेट उड़ान SG 2495 रद हुई।

  2. मुंबई से स्पाइसजेट की फ्लाइट 4 घंटे 40 मिनट लेट।

  3. यात्रियों को रद्द उड़ान की सूचना पहले ही मिली।

संवाद सहयोगी, दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को शुक्रवार को स्पाइसजेट की एक उड़ान नहीं मिल सकी। दिल्ली और दरभंगा के बीच रोजाना एक फेरा लगाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 2495 निर्धारित शेड्यूल में रद रही।

हालांकि, विमानन कंपनी ने यात्रियों को इसकी सूचना पहले ही दे दी थी, जिससे उन्हें एयरपोर्ट पहुंचने और वहां से लौटने की परेशानी नहीं उठानी पड़ी।

दूसरी ओर, शुक्रवार को दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच कुल 14 विमानों का आवागमन हुआ। इनमें कुछ उड़ानें समय से पहले पहुंचीं, जबकि मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को लंबी देरी का सामना करना पड़ा।

पहले ही दी गई फ्लाइट रद होने की सूचना

दरभंगा और दिल्ली के बीच रोजाना संचालित होने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी 2495 शुक्रवार को रद रही। विमानन कंपनी की ओर से यात्रियों को पहले ही उड़ान रद होने की जानकारी दे दी गई थी। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट आने-जाने की अनावश्यक परेशानी से राहत मिली।

मुंबई से आने वाली फ्लाइट में 4 घंटे 40 मिनट की देरी

मुंबई से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 113 निर्धारित समय सुबह 11:50 बजे की जगह चार घंटे 40 मिनट की देरी से शाम 4:30 बजे पहुंची। वहीं, मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई2664 निर्धारित समय दोपहर 12 बजे से 10 मिनट की देरी से 12:10 बजे पहुंची।

कई उड़ानें समय से पहले पहुंचीं

दिल्ली से दरभंगा आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी 1201 निर्धारित समय सुबह 10:50 बजे से नौ मिनट की देरी से 10:59 बजे पहुंची। बेंगलुरु से आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 निर्धारित समय दोपहर एक बजे पहुंच गई।

नवी मुंबई से दरभंगा आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 2011 निर्धारित समय दोपहर दो बजे से 20 मिनट पहले पहुंच गई। हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय दोपहर 2:25 बजे से आठ मिनट पहले पहुंची। वहीं, दिल्ली से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय दोपहर 3:20 बजे से पांच मिनट पहले पहुंच गई।

यह भी पढ़ें- मधुबनी से दिल्ली जाना हुआ आसान, अब सालभर मिलेगी सीधी बस सेवा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।