Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा से मुंबई और दिल्ली समेत 5 शहरों की फ्लाइट कैंसिल, एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

    Updated: Mon, 27 Jan 2025 02:13 PM (IST)

    खराब मौसम के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई दिल्ली कोलकाता बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए 14 विमानों का आवागमन नहीं हो सका। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों को पटना एयरपोर्ट से फ्लाइट लेनी पड़ी। नाराज यात्रियों ने विमान कंपनी की सेवा के खिलाफ करीब 30 मिनट तक नाराजगी जताई। कई यात्री निराश होकर वापस अपने घरों को लौट गए।

    Hero Image
    दरभंगा से मुंबई और दिल्ली समेत 5 शहरों की फ्लाइट कैंसिल हो गईं। प्रतीकात्मक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, दरभंगा। खराब मौसम का प्रभाव सोमवार को दरभंगा एयरपोर्ट की उड़ान सेवा पर पड़ा। दरभंगा से मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद के बीच 14 विमानों का आवागमन नहीं हो सका। घने कुहासे के बीच छोटे-छोटे बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर 10 बजे तक दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    11 बजे मुंबई की फ्लाइट अचानक रद करने की घोषणा किए जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। दोपहर 12 बजे इंडिगो और स्पाइसजेट कंपनी की सभी फ्लाइटें रद कर दी गईं। इसके बाद नाराज यात्रियों ने विमान कंपनी की सेवा के खिलाफ करीब 30 मिनट तक नाराजगी जताई।

    दरभंगा: फ्लाइट रद होने के बाद एयरपोर्ट से बाहर निकलते यात्री।

    पटना एयरपोर्ट से लेनी पड़ी फ्लाइट

    कोई विकल्प नहीं दिखने के बाद सभी निराश होकर वापस घर की ओर लौटने लगे। इमरजेंसी में फ्लाइट पकड़ने पहुंचे कुछ यात्री आनन-फानन में पटना एयरपोर्ट से टिकट बुक कराकर रवाना हो गए।

    अचानक रद हो गई फ्लाइट

    दरभंगा से मुंबई की फ्लाइट पकड़ने पहुंचे जिले के सुपौल निवासी अनुराग ठाकुर ने बताया कि 10 बजे एयरपोर्ट पहुंच गए थे। 11 बजे अचानक विमान कंपनी के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि फ्लाइट रद कर दी गई है। रविवार को आठ हजार में टिकट बुक कराया था। अब पटना एयरपोर्ट से 10 हजार में टिकट लेकर जाना पड़ रहा है।

    समस्तीपुर जिले के करक निवासी नसीम साह ने बताया अचानक फ्लाइट रद कर दिए जाने के कारण हल्ला मचाया गया।

    दरभंगा से कोलकाता की फ्लाइट पकड़ने पहुंचे वैशाली जिले के निवासी आकाश कुमार, अभिषेक आनंद और सरोज कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह 10 बजे हमलोगों को कोलकाता में क्रिकेट शो में भाग लेना था। अचानक 12 बजे इंडिगो की सभी फ्लाइट रद हो गई। इस वजह से हमलोग का शो प्रभावित हो गया। कोई विकल्प नहीं दिखने के बाद अब यहां से वापस घर लौटना पड़ रहा है।

    ये भी पढ़ें- Late Trains: सवा घंटे की देरी से रवाना होगी नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, कई ट्रेनें चल रही लेट; देखें List

    ये भी पढ़ें- Flight Cancelled from Patna: पटना और दरभंगा से 8 फ्लाइट कैंसिल; देरी से उड़े एक दर्जन विमान; यात्री परेशान