Late Trains: सवा घंटे की देरी से रवाना होगी नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, कई ट्रेनें चल रही लेट; देखें List
मौसम में सुधार के साथ ही ट्रेनों के देरी से चलने की समस्या भी कम होने लगी है। पिछले हफ्ते तक 40 से ज्यादा ट्रेनें देरी से दिल्ली पहुंच रही थीं जो अब घटकर 20 से भी कम रह गई हैं। हालांकि ऊंचाहार कालिंदी दरभंगा और बरौनी हमसफर एक्सप्रेस के यात्रियों को अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Indian Railways News : मौसम में सुधार के साथ रेल यात्रियों की परेशानी भी कम होने लगी है। पिछले सप्ताह तक 40 से अधिक ट्रेनें देरी से दिल्ली पहुंच रही थीं।
सोमवार सुबह को यह संख्या कम होकर लगभग 20 से कम हो गई है। ट्रेनों के समय में सुधार होने के बाद भी ऊंचाहार, कालिंदी, दरभंगा व बरौनी हमसफर एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी बनी हुई है।
लोकल ट्रेनें चल रही लेट
पांच से छह घंटे के देरी से यह दिल्ली पहुंच रही हैं। देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण वापसी दिशा में नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस सवा घंटे के देरी से दोपहर डेढ़ बजे चलेगी।
सोमवार को गाजियाबाद-पुरानी दिल्ली मेमू, कुरुक्षेत्र- हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर, बुलंदशहर-तिलकब्रिज मेमू, दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू सहित कई लोकल ट्रेनें लगभग आधे घंटे के देरी से चल रही हैं।
देरी से दिल्ली पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनें
ट्रेन देरी
- प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने सात घंटे
- प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस सवा छह घंटे
- दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस छह घंटे
- बरौनी-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस पांच घंटे
- मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस पांच घंटे
- बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ ढाई घंटे
- प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस ढाई घंटे
- लखनऊ-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे
- राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस डेढ़ घंटे
- बेंगलुरु-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस डेढ़ घंटे
- रीवा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस दो घंटे
- गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल सुहेलदेव एक्सप्रेस ढाई घंटे
- बनारस-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे
- गया-आनंद विहार टर्मिनल ढाई घंटे
- चेन्नई-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस ढाई घंटे
- रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस डेढ घंटे
- आजमगढ़-पुरानी दिल्ली दो घंटे
- जयनगर-फिरोजपुर हमसफर एक्सप्रेस सवा दो घंटे
- जम्मूतवी-धनबाद गरीब रथ एक्सप्रेस पौने दो घंटे
ये भी पढ़ें-
तेज हवाओं से ठिठुरन बरकरार, खराब श्रेणी में AQI
मौसमी उतार चढ़ाव के बीच तेज हवाओं से दिल्ली में फिर लौटी ठिठुरन भरी ठंड बरकरार है। सुबह-शाम ही नहीं बल्कि दिन में धूप खिले होने पर भी ठंड का एहसास बना रहता है। दूसरी ओर दिल्ली का प्रदूषण इस समय खराब श्रेणी में चल रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हवाओं के कारण कोहरे से भी राहत रही। दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहेगा और धूप भी निकली रहेगी।
सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 250 रिकॉर्ड किया गया। इसे खराब श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा मध्यम से खराब श्रेणी में ही चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें अधिक वृद्धि नहीं होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।