विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में जहां श्रीराम ने किया था माता अहल्या का उद्धार, अब संवरने लगा वह पावन धाम

Published: Thu, 26 Nov 2026 07:52 PM (IST)

दरभंगा के अहल्यास्थान में करीब तीन महीने से ठप पड़ा 35 करोड़ रुपये का विकास कार्य डीएम के हस्तक्षेप के बाद फिर से शुरू हो गया है। तकनीकी गड़बड़ी और संवेदकों के बीच समन्वय की कमी के कारण बाधित यह कार्य अब श्रद्धालुओं में खुशी ला रहा है।

दरभंगा में ब्रह्मपुर पश्चिमी स्थित महर्षि गौतम आश्रम। जागरण

दरभंगा में ब्रह्मपुर पश्चिमी स्थित महर्षि गौतम आश्रम। जागरण

HighLights

  1. डीएम के हस्तक्षेप से अहल्यास्थान का विकास कार्य शुरू हुआ।

  2. पर्यटन विभाग की 35 करोड़ की योजनाएं तकनीकी कारणों से रुकी थीं।

  3. अहल्यास्थान को रामायण सर्किट से भी जोड़ा जा रहा है।

संवाद सहयोगी, कमतौल (दरभंगा)। करीब तीन महीने से ठप अहल्यास्थान का विकास कार्य डीएम के हस्तक्षेप के बाद फिर शुरू हो गया है। पर्यटन विभाग और कला एवं संस्कृति विभाग की करीब 35 करोड़ रुपये की अलग-अलग योजनाओं का काम तकनीकी गड़बड़ी के कारण बाधित था।

दोनों विभागों के संवेदकों के बीच समन्वय नहीं होने से परिसर में जगह-जगह गड्ढे बन गए थे । एक पखवाड़े पूर्व डीएम ने दोनों संवेदकों के साथ कार्यों का जायजा लिया और अभियंताओं के साथ समन्वय कराकर निर्माण शुरू कराया । इससे श्रद्धालुओं में खुशी है । अहल्यास्थान को रामायण सर्किट से भी जोड़ा जा रहा है। इसे पर्यटन स्थल का दर्जा भी प्राप्त है।

यहां 27 से 29 नवंबर तक अहल्या-गौतम राजकीय महोत्सव होगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्मारिका विमोचन सहित अन्य आयोजन होंगे। अहल्यास्थान माता अहल्या के उद्धार स्थल के साथ भक्तराज हनुमान की ननिहाल भी है।

यहां रामनाम बैंक, श्रीरामजानकी मंदिर और अहल्या हद स्थित हैं। इससे करीब तीन किलोमीटर पश्चिम ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत में गौतम ऋषि का आश्रम और कुंड है। मान्यता है कि जनकपुरधाम जाने के क्रम में प्रभु श्रीराम ने शापित माता अहल्या का उद्धार किया था।

श्रीराम नाम बैंक की परिक्रमा का विशेष महत्व

अहल्या गहवर के सामने स्थित श्रीराम नाम बैंक स्तूप की एक बार परिक्रमा करने से लाखों बार श्रीराम नाम जपने का पुण्य मिलने की मान्यता है।

वहीं माता अहल्या की पिंडी पर बैंगन का भार चढ़ाने से मस्सा जैसे रोगों से मुक्ति मिलने का विश्वास है। रामनवमी पर श्रद्धालु बांस की कमची के दोनों सिरों पर बैंगन घोंपकर माता की पिंडी पर चढ़ाते हैं। इस दिन हजारों श्रद्धालु जुटते हैं।

यह भी पढ़ें- सरयू-कमला एक्सप्रेस से जनकपुर अयोध्या धाम का सफर अब 875 रुपये में

यह भी पढ़ें- सरयू-कमला एक्सप्रेस ने राम-जानकी के रिश्ते को दिया नया मार्ग, भारत-नेपाल के बीच बढ़ा सांस्कृतिक जुड़ाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।