विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में 1600 एकड़ में बनेगी ग्रीन फील्ड टाउनशिप, दिशा बैठक में कई विकास परियोजनाओं पर मंथन

Published: Thu, 14 May 2026 04:43 AM (IST)

दरभंगा में सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर की अध्यक्षता में दो दिवसीय दिशा बैठक शुरू हुई, जिसमें ग्रामीण सड़क योजनाओं की जांच और एयरपोर्ट सुविधाओं पर चर्चा हुई। बैठक में 1600 एकड़ में ग्रीन फील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के निर्माण, नाला निर्माण, तालाबों के जीर्णोद्धार और अन्य विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

दिशा की बैठक में सांसद। फोटो जागरण

दिशा की बैठक में सांसद। फोटो जागरण

HighLights

  1. ग्रामीण सड़क योजनाओं की जांच का निर्देश दिया गया।

  2. दरभंगा एयरपोर्ट पर सुविधाओं और उड़ानों पर चर्चा हुई।

  3. 1600 एकड़ में ग्रीन फील्ड टाउनशिप विकसित होगी।

संवाद सहयोगी, दरभंगा। समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर सभागार में दो दिवसीय जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बुधवार को आरंभ हुई। सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग की निर्माणाधीन सड़क योजनाओं की जांच करने का निर्देश दिया।

साथ ही लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही। उन्होंने बैठक के पहले दिन एयरपोर्ट पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, पुल निर्माण निगम, सड़क परिवहन और राजमार्ग योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि की समीक्षा किया।

उप विकास आयुक्त स्वप्निल ने दिशा की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन से सांसद एवं विधायकों को अवगत कराया। बैठक में दरभंगा एयरपोर्ट निदेशक द्वारा मेडिकल सुविधा, एंबुलेंस की उपलब्धता, एयरपोर्ट गेट से दिल्ली मोड़ बस स्टैंड तक गश्ती दल की संख्या बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरा एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया।

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट गेट के समीप वाहन पार्किंग के कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। सांसद ने इसके लिए उप विकास आयुक्त को कार्य करने निर्देश दिया। साथ ही एयरपोर्ट निदेशक को रात्रि 10 बजे दरभंगा से दिल्ली के लिए उड़ान सेवा प्रारंभ कराने का निर्देश दिया।

साथ ही सिविल सर्जन को एयरपोर्ट हेतु अलग से एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भेजने एवं तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जाले विधायक जीवेश कुमार , केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश कुमार मंडल, मनोनीत सदस्य कन्हैया पासवान, मदन यादव आदि मौजूद थे।

फ्लाइट छूटने पर 50 प्रतिशत राशि वापस करने का दिया प्रस्ताव

एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि कार्गो सेवा के माध्यम से लीची, मखाना एवं आम भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर मैथिली एवं हिन्दी भाषा में उद्घोषणा की जा रही है तथा जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकाल के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सांसद ने यह भी निर्देश दिया कि यदि किसी यात्री की फ्लाइट छूट जाती है तो निर्धारित राशि का 50 प्रतिशत वापस करने संबंधी प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाए। साथ ही नाइट लैंडिंग से संबंधित कार्य 15 दिनों के भीतर पूर्ण कराने को कहा।

आरओबी निर्माण कार्यों एवं एलिवेटेड सड़क परियोजनाओं की भी समीक्षा हुई। अभियंताओं को सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण करने गया कि लोहिया चौक पर एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य प्रगति पर है। इधर, रेल विभाग के अधिकारियों को लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

शहर में हो रहे नाला निर्माण कार्य 15 जून तक पूर्ण करने का आदेश

नगर आयुक्त राकेश गुप्ता ने बताया कि ग्रीन फील्ड सैटेलाइट टाउनशिप का निर्माण किया जाना है। इसे लेकर 1600 एकड़ क्षेत्र को विकसित किया जाएगा।

बैठक में शहर में हो रहे नाला निर्माण कार्य 15 जून 2026 तक पूर्ण करने, तालाबों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य, आकाशवाणी केंद्र के विकास, जिले के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज एवं मॉडल स्कूल की स्थापना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के निरीक्षण करने, स्मार्ट क्लासरूम की स्थिति, विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन, इटवा शिवनगर में 50 बेड वाले आयुष अस्पताल के निर्माण आदि पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् पर बिहार सरकार के नए आदेश का विरोध: AIMIM ने कहा- नहीं मानेंगे फरमान, सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

यह भी पढ़ें- बिहार में 50 से कम मैरिट वाले नहीं बन पाएंगे टीचर, मॉडल स्कूलों में नियुक्ति के लिए नई गाइडलाइन जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।