विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वंदे मातरम् पर बिहार सरकार के नए आदेश का विरोध: AIMIM ने कहा- नहीं मानेंगे फरमान, सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

Published: Thu, 14 May 2026 03:30 AM (IST)

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बिहार सरकार द्वारा वंदे मातरम् गायन अनिवार्य करने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इसे धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ और असंवैधानिक बताते हुए सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी दी।

अख्तरुल इमाम समेत AIMIM के नेता। फोटो जागरण

अख्तरुल इमाम समेत AIMIM के नेता। फोटो जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, किशनगंज। बिहार सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कार्यक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों (स्कूल-कॉलेज ) में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का गायन अनिवार्य (Vande Mataram Compulsory in Bihar Schools) कर दिया है। जिसे लेकर बुधवार को AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरुल ईमान ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

किशनगंज में पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि किसी तरह का कानून बनाने के दौरान सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मद्रास हाई कोर्ट सहित अन्य उच्य न्यायालयों के द्वारा इसे पूर्व में गलत ठहराया गया है।

इसकी अनिवार्यता के खिलाफ सड़क से सदन तक उनकी पार्टी आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और संबंधित मंत्रालय को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज करवाई जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वंदे मातरम् का गायन हमारी धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ है, क्योंकि हम लोग एक ही ईश्वर को पूजते हैं, हम मूर्ति पूजा नहीं करते। उन्होंने इसे धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ बताया और कहा कि हमारी आस्था का आदर होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को संविधान का पालन करना चाहिए, क्योंकि संविधान से ऊपर कोई नहीं है, इसीलिए हम इस असंवैधानिक फरमान को नहीं मानेंगे । हमारी मांग है कि सरकार इसपर अविलंब रोक लगाए।

प्रधानमंत्री पर बोला हमला 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से ईंधन के कम उपयोग और एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि भारत की गरिमा यदि धूमिल हुई है तो सबसे अधिक नरेंद्र मोदी की सरकार में गिरी है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ वाहनों को लाइसेंस दे रहे हैं, दूसरी तरफ कह रहे हैं कि पेट्रोल बचाओ। उन्होंनेृ कहा कि पिता जब दिवालिया हो जाता है, तो कहता है कि बेटा अभी कपड़ा मत लो, मेला घूमने मत जाओ ठीक उसी तरह से आज केंद्र सरकार कर रही है। भाजपा के शासनकाल में रुपए की कीमत जितनी गिरी, उतनी कभी नहीं गिरी।

वहीं, उन्होंने बिहार सरकार पर उर्दू भाषा की अनदेखी का आरोप भी लगाया है। डिग्री कॉलेज , स्कूल में उर्दू शिक्षकों की बहाली नहीं की जा रही है। जबकि उर्दू हमारी प्रमुख भाषा है। मौके पर विधायक सरवर आलम, राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल, नसीम अख्तर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- कन्हैया हत्याकांड: सांसद पप्पू यादव ने खरीक थानाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, सीधे IG और SSP से की शिकायत

यह भी पढ़ें- बिहार के पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर, 30 मई तक फ्री में होगा ये जरूरी काम 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।