छठ की आस्था ने बढ़ाई दरभंगा एयरपोर्ट की रौनक, कई महीने बाद एक दिन में 16 विमानों की आवाजाही
Darbhanga flights : छठ महापर्व के कारण दरभंगा एयरपोर्ट पर रौनक लौट आई है, जहां एक दिन में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु से कुल 16 विमानों की आवाजाही हुई।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
HighLights
छठ महापर्व से दरभंगा एयरपोर्ट पर लौटी रौनक।
एक दिन में 16 विमानों की हुई आवाजाही।
कुछ विमान समय से पहले पहुंचे, कुछ हुए लेट।
संवाद सहयोगी, जागरण, दरभंगा । छठ की आस्था ने दरभंगा एयरपोर्ट की रौनक भी बढ़ा दी। कई महीनों से विमानों की कम आवाजाही के बीच छठ महापर्व पर हवाई अड्डे पर एक बार फिर चहल-पहल देखने को मिली।
दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु से आने-जाने वाले कुल 16 विमानों की आवाजाही हुई। यात्रियों की बढ़ी संख्या से एयरपोर्ट परिसर पूरे दिन गुलजार रहा।
खास बात यह रही कि कई विमान निर्धारित समय से पहले पहुंचे, जबकि कुछ को देरी का सामना करना पड़ा। हालांकि, विमानों की वापसी निर्धारित समय पर हुई।
समय से पहले पहुंचे तीन विमान
नवी मुंबई से दरभंगा आने वाली अकासा की उड़ान संख्या क्यूपी-2011 सुबह 10 बजे के निर्धारित समय से 20 मिनट पहले पहुंची। दिल्ली से आने वाली अकासा की उड़ान संख्या क्यूपी-1201 भी सुबह 10:50 बजे के निर्धारित समय से 15 मिनट पहले पहुंच गई। वहीं, दिल्ली से ही आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-2495 सुबह 11:10 बजे के निर्धारित समय से 11 मिनट पहले दरभंगा पहुंची।
मुंबई और बेंगलुरु की उड़ानों में हुई देरी
मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-113 सुबह 11:50 बजे के निर्धारित समय के बजाय 17 मिनट की देरी से दोपहर 12:07 बजे पहुंची।
इसी तरह मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2664 दोपहर 12 बजे के बजाय 28 मिनट की देरी से 12:28 बजे पहुंची। बेंगलुरु से आने वाली अकासा की उड़ान संख्या क्यूपी-1513 भी दोपहर एक बजे के निर्धारित समय से 18 मिनट देर से 1:18 बजे दरभंगा पहुंची।
हैदराबाद और दिल्ली से भी पहुंचे विमान
हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-537 दोपहर 2:25 बजे के निर्धारित समय से 13 मिनट पहले पहुंची। वहीं, दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-360 दोपहर 3:20 बजे के निर्धारित समय से चार मिनट की देरी से 3:24 बजे दरभंगा पहुंची। इन विमानों की वापसी निर्धारित समय पर हुई।
यह भी पढ़ें- दरभंगा में स्थापना डीपीओ की कुर्सी पर किसकी होगी ताजपोशी, नियमों से होगा चयन या चलेगा इशारा
संवाद सहयोगी, जागरण, दरभंगा : छठ की आस्था ने दरभंगा एयरपोर्ट की रौनक भी बढ़ा दी। कई महीनों से विमानों की कम आवाजाही के बीच छठ महापर्व पर हवाई अड्डे पर एक बार फिर चहल-पहल देखने को मिली। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु से आने-जाने वाले कुल 16 विमानों की आवाजाही हुई। यात्रियों की बढ़ी संख्या से एयरपोर्ट परिसर पूरे दिन गुलजार रहा। खास बात यह रही कि कई विमान निर्धारित समय से पहले पहुंचे, जबकि कुछ को देरी का सामना करना पड़ा। हालांकि, विमानों की वापसी निर्धारित समय पर हुई।
समय से पहले पहुंचे तीन विमान
नवी मुंबई से दरभंगा आने वाली अकासा की उड़ान संख्या क्यूपी-2011 सुबह 10 बजे के निर्धारित समय से 20 मिनट पहले पहुंची। दिल्ली से आने वाली अकासा की उड़ान संख्या क्यूपी-1201 भी सुबह 10:50 बजे के निर्धारित समय से 15 मिनट पहले पहुंच गई। वहीं, दिल्ली से ही आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-2495 सुबह 11:10 बजे के निर्धारित समय से 11 मिनट पहले दरभंगा पहुंची।
मुंबई और बेंगलुरु की उड़ानों में हुई देरी
मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-113 सुबह 11:50 बजे के निर्धारित समय के बजाय 17 मिनट की देरी से दोपहर 12:07 बजे पहुंची। इसी तरह मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2664 दोपहर 12 बजे के बजाय 28 मिनट की देरी से 12:28 बजे पहुंची। बेंगलुरु से आने वाली अकासा की उड़ान संख्या क्यूपी-1513 भी दोपहर एक बजे के निर्धारित समय से 18 मिनट देर से 1:18 बजे दरभंगा पहुंची।