पिता पर जमीन कब्जे के आरोप के बाद सामने आईं बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर, भू माफिया शब्द पर जताई पीड़ा
Ramesh Thakur Land Dispute Darbhanga: अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने पिता पर सरकारी और निजी जमीन पर ...और पढ़ें
-1794482973518_m.webp)
जमीन पर कब्जे के गंभीर आरोपों के बीच अलीनगर सीट से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने अपना पक्ष रखा है।
HighLights
विधायक मैथिली ठाकुर ने पिता पर लगे आरोपों को नकारा।
उन्होंने 'भू-माफिया' जैसे शब्दों के प्रयोग पर पीड़ा जताई।
ग्रामीणों ने सरकारी और निजी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया।
डिजिटल डेस्क, दरभंगा/पटना। Maithili Thakur MLA Alinagar: परिवार विशेषकर अपने पिता पर सरकारी और निजी जमीन पर कब्जे के गंभीर आरोपों के बीच अलीनगर सीट से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मामले की निष्पक्ष जांच हो
उन्होंने एएनआई से एक साक्षात्कार के दौरान सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें आधारहीन बताया है। विधायक ने कहा कि इस तरह के गंभीर और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया जाना बेहद दुखद है, और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
आरोपों को बताया निराधार
विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर इन पोस्टों को देखा है। उन्होंने कहा कि भू-माफिया, जमीन हथियाना और गरीबों का हक छीनने जैसे बड़े शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, जो पूरी तरह निराधार हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इससे जुड़ा कोई भी विवाद है, तो इसकी विधिवत जांच स्थानीय अंचल अधिकारी से कराई जानी चाहिए और जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, उनका दस्तावेजी आधार साबित किया जाना चाहिए।
ग्रामीणों ने लगाए हैं गंभीर आरोप
बिहार के दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड की पोखरभिंडा पंचायत में अतिक्रमण को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने अलीनगर विधायक के पिता रमेश ठाकुर पर सरकारी जमीन, सड़क और निजी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से अंचल अधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) तक शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई गई है।
रास्ता और जमीन बंद करने का विवाद
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम देवता तिवारी बाबा स्थान के समीप सामूहिक श्राद्धस्थल और शशिनाथ मिश्रा चौक से वाटरवेज तक जाने वाली मुख्य सड़क के हिस्से पर अतिक्रमण कर लिया गया है।

इससे खेतों तक जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो गया है, जिससे किसानों को खेती-बारी में भारी परेशानी हो रही है। इसके अलावा गगन कुमार मिश्रा और रामउदार मिश्र समेत कई अन्य स्थानीय लोगों ने भी उनकी निजी जमीन और धूरों पर जबरन कब्जा करने या मुआवजा न मिलने की शिकायत की है।
प्रशासन और पक्ष की बात
इस पूरे मामले पर प्रभारी अंचलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से आवेदन प्राप्त हो गया है और जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
दोनों पक्षों को जनता दरबार के माध्यम से नोटिस जारी कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विधायक के पिता रमेश ठाकुर ने संदेश के जरिए कहा है कि वे फिलहाल पटना से बाहर हैं और संबंधित लोगों से ही जमीन ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।
नोट: एएनआइ के इनपुट पर आधारित।
यह भी पढ़ें- दरभंगा में MLA मैथिली ठाकुर के पिता पर सरकारी और निजी जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CMO तक भेजी शिकायत
#WATCH पटना, बिहार: अपने परिवार पर लगे ज़मीन पर कब्ज़े के आरोपों पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा, "मैंने भी 2 दिन पहले पोस्ट देखना शुरू किया है। भू-माफिया, जमीन हथियाना, गरीबों का हक छीनना, ये सारी बातें मैं पढ़ रही हूं, हमारे परिवार के बारे में ये झूठे आरोप आधारहीन हैं। ये सुनकर भी मुझे बहुत खराब लग रहा है कि लोग ऐसी बाते लिख रहे हैं। अगर इससे जुड़ी कोई भी बात है तो वहां के अंचल अधिकारी हैं उनसे पूछा जाए। कोई आरोप लग रहा है तो उसका क्या आधार है? इसको साबित किया जाए...मैं बहुत चिंतित हूं कि लोग इतने बड़े शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं तो इसका आधार क्या है?...आधारहीन खबरें फैल रही हैं।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2026
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।