विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा से मुंबई-दिल्ली का हवाई किराया आसमान पर, छठ के बाद परदेस लौटने की बढ़ी चिंता 

Published: Wed, 04 Nov 2026 01:31 PM (IST)

दीपावली और छठ के बाद दरभंगा से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के हवाई किराए में भारी उछाल आया है। ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

संवाद सहयोगी, दरभंगा। दीपावली और छठ पर अपनों के बीच खुशियां मनाने के लिए घर पहुंचना जितना जरूरी है, त्योहार के बाद वापस लौटना उतना ही महंगा पड़ सकता है।

दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को हवाई टिकट के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ रही है। सीमित उड़ान सेवाओं और यात्रियों की बढ़ती मांग के कारण किराये में उछाल आया है।

खासकर नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और विद्यार्थियों के लिए त्योहार के बाद की हवाई यात्रा बजट बिगाड़ने वाली साबित हो रही है।

मुंबई का टिकट 27 हजार के पार

त्योहार के तुरंत बाद 16 से 25 नवंबर के बीच दरभंगा से मुंबई जाने के लिए स्पाइसजेट का टिकट 15,711 से 27,003 रुपये, अकासा का 9,181 से 21,265 रुपये और इंडिगो का 15,062 से 20,521 रुपये के बीच उपलब्ध है। वहीं, मुंबई से दरभंगा वापसी के लिए स्पाइसजेट का किराया नौ से 10 हजार, इंडिगो का 10 से 11 हजार और अकासा का करीब नौ हजार रुपये है।

दिल्ली का किराया भी 28 हजार तक

दरभंगा-दिल्ली मार्ग पर भी यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। 16 से 25 नवंबर के बीच स्पाइसजेट का टिकट 18,519 से 28,541 रुपये, इंडिगो का 6,990 से 18,577 रुपये और अकासा का 10,047 से 18,598 रुपये तक है। दिल्ली से दरभंगा लौटने के लिए तीनों एयरलाइंस में टिकट छह से 10 हजार रुपये के बीच मिल रहा है।

बेंगलुरु और हैदराबाद का सफर भी महंगा

दरभंगा से बेंगलुरु जाने के लिए अकासा का किराया 13,861 से 22,123 रुपये तक पहुंच गया है। वापसी में टिकट 10 से 11 हजार रुपये के बीच है। वहीं, दरभंगा से हैदराबाद के लिए इंडिगो का किराया 13,069 से 20,052 रुपये तक है। हैदराबाद से दरभंगा लौटने के लिए यात्रियों को आठ से 14 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

त्योहार से पहले भी जेब पर भारी किराया

पांच से 15 नवंबर के बीच भी दरभंगा आने-जाने वाले यात्रियों को महंगे टिकट खरीदने पड़ रहे हैं। मुंबई से दरभंगा आने के लिए स्पाइसजेट का किराया 20,685 से 30,532 रुपये, अकासा का 11,120 से 21,863 रुपये और इंडिगो का 14,513 से 21,443 रुपये के बीच है। हालांकि, दरभंगा से मुंबई जाने के लिए इन तीनों एयरलाइंस का टिकट छह से सात हजार रुपये के बीच उपलब्ध है।

दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद के किराये भी ऊंचे

दिल्ली से दरभंगा आने के लिए स्पाइसजेट का टिकट 10,513 से 16,156 रुपये, इंडिगो का 15,370 से 19,498 रुपये और अकासा का 11,682 से 12,902 रुपये के बीच है। वापसी में टिकट पांच से छह हजार रुपये में मिल रहा है।

इसी तरह बेंगलुरु से दरभंगा आने के लिए अकासा का किराया 18,751 से 19,627 रुपये है। वापसी में सात से नौ हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। हैदराबाद से दरभंगा आने के लिए इंडिगो का टिकट 19,689 से 22,894 रुपये तक है, जबकि वापसी में किराया नौ से 10 हजार रुपये के बीच है।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर रेल मंडल के 12 स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, छठ पर स्टेशनों पर भीड़ रोकने की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।