दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों को दोहरी मार, मुंबई की फ्लाइट रद और दिल्ली की उड़ान में पांच घंटे की देरी
दरभंगा एयरपोर्ट पर सोमवार को हवाई यात्रियों को उड़ानों में देरी और रद्दीकरण का सामना करना पड़ा। मुंबई की स्पाइसजेट ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
HighLights
मुंबई से आने-जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान सोमवार को रद्द रही।
दिल्ली से दरभंगा की स्पाइसजेट फ्लाइट पांच घंटे से अधिक लेट हुई।
कुछ विमान निर्धारित समय से पहले पहुंचकर यात्रियों को राहत प्रदान की।
संवाद सहयोगी, दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर सोमवार को हवाई यात्रियों को उड़ानों के संचालन में देरी और रद होने की स्थिति का सामना करना पड़ा। मुंबई से आने और दरभंगा से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट निर्धारित शेड्यूल में रद रही।
वहीं दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट पांच घंटे से अधिक की देरी से पहुंची। हालांकि, विमानन कंपनियों ने यात्रियों को पहले ही उड़ानों के रद होने और विलंब की सूचना दे दी थी। दूसरी ओर, कुछ विमानों ने निर्धारित समय से पहले पहुंचकर यात्रियों को राहत भी दी।
पहले ही रद कर दी गई मुंबई की फ्लाइट
दरभंगा और मुंबई के बीच संचालित स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी 113 सोमवार को निर्धारित शेड्यूल में रद रही। विमानन कंपनी ने यात्रियों को इसकी सूचना पहले ही दे दी थी। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही उड़ान रद होने की जानकारी मिल गई।
दिल्ली की फ्लाइट 5 घंटे 13 मिनट लेट
दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 2495 यात्रियों के लिए सबसे अधिक परेशानी का कारण बनी। यह विमान निर्धारित समय सुबह 11:10 बजे के बजाय दोपहर 4:23 बजे पहुंचा। यानी विमान को पहुंचने में पांच घंटे 13 मिनट की देरी हुई। हालांकि, यात्रियों को इसकी जानकारी पहले ही दे दी गई थी।
14 विमानों का हुआ आवागमन
सोमवार को दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच कुल 14 विमानों का आवागमन हुआ। इनमें कई विमानों ने निर्धारित समय से पहले पहुंचकर यात्रियों को राहत दी।
समय से पहले पहुंचे कई विमान
नवी मुंबई से दरभंगा आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 2011 सुबह 10 बजे के निर्धारित समय से 15 मिनट पहले पहुंच गई। वहीं, दिल्ली से आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1201 सुबह 10:50 बजे के निर्धारित समय से नौ मिनट पहले पहुंची।
बेंगलुरु से आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 दोपहर एक बजे के निर्धारित समय से 25 मिनट पहले पहुंची। हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 537 दोपहर 2:25 बजे के निर्धारित समय से 15 मिनट पहले और दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 360 दोपहर 3:20 बजे के निर्धारित समय से 10 मिनट पहले पहुंच गई।
मुंबई से आने वाली इंडिगो भी लेट
मुंबई से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2664 दोपहर 12 बजे के निर्धारित समय से 25 मिनट की देरी से 12:25 बजे पहुंची।
यह भी पढ़ें- दरभंगा में इनके लिए गरीबों की दुआ ही सबसे बड़ी फीस, मुफ्त पैरवी से दिला रहे न्याय
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।