विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा एयरपोर्ट के पास लॉजिस्टिक पार्क एवं कार्गो हब निर्माण को मिलेगी रफ्तार, 226 करोड़ मंजूर

Published: Wed, 14 Oct 2026 02:47 PM (IST)

Cargo Hub Bihar: बिहार सरकार ने दरभंगा एयरपोर्ट के पास लॉजिस्टिक्स पार्क और कार्गो हब के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भूमि अधिग्रहण के लिए 225.91 करोड़ रुपये मंजूर।

  2. परिवहन, व्यापार और निर्यात को मिलेगा बड़ा बढ़ावा।

  3. हजारों नए रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

दरभंगा, वि.। Logistics Park Darbhanga: दरभंगा एयरपोर्ट के पास लॉजिस्टिक पार्क एवं कार्गो हब के निर्माण को पहले ही हरी झंडी मिल चुकी थी।

अब बिहार सरकार द्वारा जमीन अधिग्रहण के लिए 225.91 करोड़ रुपये की राशि मंजूर किए जाने से इसके निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। इस परियोजना के धरातल पर उतरने से परिवहन, भंडारण और सप्लाई चेन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

व्यापार और निर्यात को गति

इस कार्गो हब के बन जाने से दरभंगा और आसपास के मिथिला क्षेत्र से व्यापार तथा निर्यात को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इससे दरभंगा आने वाले समय में एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र के रूप में उभरेगा।

स्थानीय किसानों के फल, सब्जियां, मखाना, मधुबनी पेंटिंग और अन्य कृषि-उत्पाद देश-विदेश के बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

रोजगार के नए अवसर

सांसद सह दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने इस वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना भविष्य में रोजगार सृजन में मील का पत्थर साबित होगी। एयरोसिटी के विकास के तहत यहां पांच-स्टार होटल और आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, जिससे युवाओं के लिए हजारों नए अवसर मिलेंगे।

पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति

इससे पहले जमीन अधिग्रहण के लिए लगभग 138.83 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी। अब नए सिरे से लागत का आकलन करते हुए 225.91 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति दी गई है। फंड और बजट का रास्ता साफ होने से अब भूमि अधिग्रहण और निर्माण प्रक्रिया में तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें- दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए स्पाइसजेट ने बंद की टिकटों की बुकिंग

यह भी पढ़ें- दुबई की फ्लाइट में गंभीर घटना ने बढ़ाई चिंता, दरभंगा एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा पर सवाल