दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए स्पाइसजेट ने बंद की टिकटों की बुकिंग
स्पाइसजेट ने दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए टिकटों की बुकिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी है, ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
HighLights
स्पाइसजेट ने दरभंगा से दिल्ली-मुंबई बुकिंग रोकी।
नवरात्र में घर वापसी को लेकर यात्री चिंतित।
परिचालन कारणों से बुकिंग अस्थायी रूप से बंद।
संवाद सहयोगी, दरभंगा । दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। नवरात्र के मौके पर स्पाइसजेट की ओर से दिल्ली और मुंबई हवाई मार्ग पर फिलहाल टिकटों की बुकिंग लेना बंद कर दिया गया है।
ऐसे में दिल्ली और मुंबई से पर्व त्योहार के दौरान घर वापसी को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, दरभंगा और दिल्ली के बीच स्पाइसजेट कंपनी की ओर से अगले चार दिनों के लिए टिकटों की बुकिंग बंद की गई है।
आगामी रविवार के लिए स्पाइसजेट टिकटों की बुकिंग ले रहा है। उस अवधि के लिए टिकटों की खरीदारी शुरू है। इस दौरान एयरलाइन कंपनी ने एक टिकट का दाम 9,757 रुपये रखा है।
जबकि दरभंगा और मुंबई के बीच स्पाइसजेट की उड़ान करीब एक माह से लगातार बंद है। दरभंगा और मुंबई हवाई मार्ग पर स्पाइसजेट ने फिलहाल 24 अक्टूबर तक के लिए टिकटों की बुकिंग पूरी तरह बंद कर रखी है।
इसके बाद 25 अक्टूबर के लिए टिकटों की बुकिंग चालू है, जिसमें यात्रियों को स्पाइसजेट के विमान में एक टिकट की खरीदारी पर 10,593 रुपये लग रहे हैं। जिस कारण यात्रियों की चिंता अधिक बढ़ गई है।
इस बाबत स्पाइसजेट के एक अधिकारी ने बताया कि आपरेशनल रीजन की वजह से टिकटों की बुकिंग फिलहाल बंद कर दी गई है। खामियां दूर होने के बाद टिकटों की बुकिंग चालू कर उड़ान सेवा बहाल की जाएगी।
10 विमानों का हुआ आवागमन
मंगलवार को दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच कुल 10 विमानों का आवागमन हुआ। इसमें दिल्ली से दरभंगा आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:55 से 25 मिनट पहले पहुंच गई।
बेंगलुरु से दरभंगा आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 निर्धारित समय 12:10 से 15 मिनट पहले पहुंच गई। मुंबई से दरभंगा आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1139 निर्धारित समय 1:05 से 11 मिनट विलंब से 1:16 बजे पहुंची।
हैदराबाद से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:20 से आठ मिनट विलंब से 2:28 बजे पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय तीन बजे से 20 मिनट पहले पहुंच गई।
यह भी पढ़ें- दरभंगा के डा. संतोष का दुनिया में डंका, लगातार तीसरी बार विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में बनाई जगह
