विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी गोलीकांड: ASI का हुआ पोस्टमार्टम, सिर कुचलने की आशंका; भाई बोले- 12 इंच की खिड़की से भागना असंभव

Published: Sun, 15 Nov 2026 12:32 AM (IST)

सहायक दारोगा चंद्रमोहन सिंह के सड़े-गले शव का दरभंगा के डीएमसीएच में विशेष पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें सिर चपटा और शरीर पर कई जख्म मिले हैं।

भाइयों की उपस्थिति के बाद पोस्टमार्टम। फोटो जागरण

भाइयों की उपस्थिति के बाद पोस्टमार्टम। फोटो जागरण

HighLights

  1. सहायक दारोगा चंद्रमोहन सिंह के शव का दरभंगा में विशेष पोस्टमार्टम।

  2. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर चपटा और शरीर पर जख्म मिले।

  3. स्वजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सीबीआई जांच की मांग की।

संवाद सहयोगी, दरभंगा। मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र स्थित राजा बलिराजगढ़ किला के पास झाड़ी से बरामद सहायक दारोगा चंद्रमोहन सिंह के सड़े-गले शव का शनिवार की देर शाम डीएमसीएच में वीडियोग्राफी के माध्यम से विशेष पोस्टमार्टम कराया गया।

मधुबनी के न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को बाबूबरही थानाध्यक्ष राहुल कुमार शव लेकर डीएमसीएच पहुंचे थे, लेकिन देर रात तक स्वजन के नहीं आने पर पोस्टमार्टम को टाल दिया गया था।

इसके बाद शनिवार को काफी मशक्कत बाद सहायक दारोगा के बड़े भाई पप्पू राय और तीसरे भाई बलबीर राय सहित पांच लोग शनिवार की देर शाम अपने घर बक्सर से डीएमसीएच पहुंचे।

जहां दाहिने हाथ के कलाई पर बने टेटू और क्रांति शब्द लिखा हुआ देख शव की पहचान अपने छोटे भाई के रूप में की । लेकिन, दोनों भाई ने प्रशासन ने डीएनए टेस्ट कराने की भी मांग की।

उन्होंने कहा- पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उनके भाई की हत्या हुई है। साजिश के तहत उनके भाई को गांव में बुलाया गया और हत्या कर दी गई।

पुलिस ने इस दिशा में ना तो किसी को हिरासत में लिया और ना किसी से पूछताछ की। कहा कि 12 ईंच की खिड़की से उनके भाई को भागने की बात कही जा रही है। जो संभव ही नहीं है।

मुख्यमंत्री से थानाध्यक्ष और एसएसपी की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने 12 टीम बनाकर नेपाल, मधुबनी और बक्सर में उनके भाई को तलाश रही थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की।

उधर, बाबूबरही थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि स्वजन के देर शाम आने पर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद स्वजन को शव सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं दोनों भाईयों ने सरकार से मुआवजा और आश्रित पत्नी को नौकरी देने की मांग की है।

चपटा मिला सिर

पोस्टमर्टम सूत्र के तहत सहायक दारोगा चंद्रमोहन का सिर चपटा अवस्था में पाया गया है। आशंका व्यक्त की गई है कि उसे किसी भारी सामान से कुचला गया है। शरीर पर भी कई जख्म के निशान मिलें हैं। आंख-नाक-कान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पाया गया।

बहरहाल, उसकी मौत कैसे हुई यह रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। बताया जाता है कि पांच दिनों के बाद रिपोर्ट पुलिस को मुहैया करा दिया जाएगा।

बता दें कि सहायक दारोगा चंद्रमोहन सिंह चार भईयों में सबसे छोटे थे। उनके माता बीमार हैं और पिता का दो वर्ष पहले ही निधन हो चुका हैं। पिता सेना में नौकरी करते थे।

चंद्रमोहन की पत्नी नीलू सिंह और दो पुत्र और एक पुत्री पटना में किराए के मकान में रहती है। वहां तीनों बच्चे पढ़ते हैं। बड़ी पुत्री का उम्र 13 वर्ष है। जबकि, पुत्र की उम्र 11 और आठ वर्ष है।

यह है घटनाक्रम

बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के चिलहरी गांव निवासी रविंद्र राय के पुत्र चंद्रमोहन सिंह (42) बाबूबरही थाने में सहायक दारोगा के पद पर पदस्थापित थे। उनकी तैनाती बलिराजगढ़ पुलिस पिकेट पर थी। इस बीच दो नवंबर की रात चंद्रमोहन सिंह पर एक घर में घुसने का आरोप लगा था।

ग्रामीणों द्वारा घेर लिए जाने पर की गई फायरिंग में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से ही चंद्रमोहन सिंह की तलाश की जा रही थी।

12 नवंबर को उनका शव बलिराजगढ़ किले के समीप झाड़ी से बरामद किया गया था। घटनास्थल से उनकी सरकारी पिस्टल के अलावा बैग में रखा लैपटाप, पैन कार्ड, आधार कार्ड और कुछ कपड़े भी मिले थे।

हालांकि, बरामद शव चंद्रमोहन सिंह का ही है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। इसे लेकर स्वजन को बुलाया गया। तब जाकर शव की पहचान हुई और पुलिस ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें- हार्डवेयर दुकान की आड़ में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री: शेखपुरा पुलिस ने संचालक को दबोचा, मुंगेर से जुड़े तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।