विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-दरभंगा अकासा फ्लाइट अहमदाबाद डायवर्ट, तकनीकी कारण बताने से यात्रियों में हड़कंप

Published: Sat, 31 Oct 2026 05:31 PM (IST)

Delhi Darbhanga Akasa Flight Diverted: दिल्ली से दरभंगा आ रही अकासा एयर की फ्लाइट QP 1201 तकनीकी खराबी के कारण अहमदाबाद डायवर्ट हो गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को वापस दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया गया।

अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को वापस दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया गया।

संवाद सहयोगी, दरभंगा। Delhi Darbhanga Akasa Flight Diverted: दिल्ली से दरभंगा आ रही अकासा एयर की फ्लाइट संख्या क्यूपी 1201 अचानक अहमदाबाद डायवर्ट हो गई।

फ्लाइट रडार एप के मुताबिक तकनीकी कारणों से विमान की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद यात्रियों को वापस दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया गया।

यात्रियों में मचा हड़कंप

विमान को अचानक डायवर्ट किए जाने की सूचना से उसमें सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वहीं दरभंगा में इस विमान से दिल्ली जाने के लिए कई यात्री एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, जिन्हें फ्लाइट रद्द होने पर वापस लौटना पड़ा।

निदेशक की स्पष्टीकरण

दरभंगा एयरपोर्ट के निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर तक वायुसेना का मेंटेनेंस वर्क चल रहा था।

इस वजह से दोपहर 12 बजे तक लैंडिंग और टेकऑफ पूरी तरह बंद रखा गया था। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर अकासा की कोई सेवा प्रस्तावित नहीं थी।

फ्लाइट्स रहीं रद

शनिवार को मुंबई से दरभंगा आने-जाने वाली स्पाइसजेट और अकासा एयर की एक-एक जोड़ी फ्लाइट शेड्यूल के अनुसार रद्द रहीं।

इस कारण दरभंगा और मुंबई के बीच उड़ानों का संचालन ठप रहा, जिससे यात्रियों की संख्या शून्य दर्ज की गई।

अन्य उड़ानें समय पर

इसके विपरीत शनिवार को दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच छह विमानों की सामान्य आवाजाही हुई। बेंगलुरु से अकासा और हैदराबाद व दिल्ली से इंडिगो की उड़ानें अपने निर्धारित समय से भी कुछ मिनट पहले दरभंगा पहुंच गईं।

यह भी पढ़ें- दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों को झटका, मुंबई के बाद दिल्ली की फ्लाइट भी रद, अचानक एलान से बदला प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।