विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चौसा की घटना के खिलाफ मौन व्रत पर बैठे केंद्रीय राज्‍य मंत्री, अश्विनी चौबे से मुलाकात कर लौटे सुशील मोदी

By Rajesh TiwariEdited By: Prateek Jain
Published: Fri, 13 Jan 2023 07:05 PM (IST)

Bihar News केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने चौसा की घटना एवं श्रीरामचरित मानस के अपमान से दुखी होकर ...और पढ़ें

अंबेडकर के प्रतिमा के समीप मौन व्रत पर बैठे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे
अंबेडकर के प्रतिमा के समीप मौन व्रत पर बैठे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे

बक्सर, जागरण संवाददाता: केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने चौसा की घटना एवं श्रीरामचरित मानस के अपमान से दुखी होकर शुक्रवार को आंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा के नीचे मौन व्रत एवं उपवास रखा। केंद्रीय मंत्री शनिवार को 11 बजे मौन व्रत तोड़ेंगे।

चौसा में पीड़ितों का हाल जानने बक्सर पहुंचे बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी भी उनसे मिलने पहुंचे। चहीं, दूसरी ओर चौसा की घटना को लेकर भाजपाइयों ने धरना दिया तथा जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को पांच सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

'भगवान राम बिहार सरकार को सद्बुद्धि दें'

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि अध्यात्म व धर्म की नगरी बक्सर में किसानों पर हुई पुलिस की बर्बरता, बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों तथा श्री रामचरितमानस ग्रंथ के अपमान से वे अत्यंत दुखी हैं। प्रभु श्रीराम बिहार सरकार को सद्बुद्धि दें। किसानों व युवाओं पर अत्याचार बंद हो। उधर, भाजपा ने 10 जनवरी को चौसा के बनारपुर गांव में पुलिस द्वारा रात्रि में किसानों के घरों में घुस कर महिलाओं, बच्चों एवं किसानों पर लाठी चार्ज के खिलाफ धरना दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह ने की। इसका संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रोहित ओझा ने किया। कार्यक्रम को भाजपा नेता रामकुमार सिंह, परशुराम चतुर्वेदी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल, भाजपा सहकारिता मंच के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र दूबे, राजवंश सिंह, सतेंद्र कुंवर, ललन राय, सिद्धनाथ राय आदि ने संबोधित किया। मौके पर शेषनाथ पाठक, कतवारू सिंह, धनंजय राय, रंजन तिवारी, इंदु देवी, पूनम रविदास, मनोज पांडेय आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Bhagalpur: बिहपुर में भट्ठे से ईंट निकालते समय हुआ हादसा, महिला सहित दो मजदूरों की मौके पर मौत, दो घायल