विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साढ़े 4 किलो बारूद जब्त कर फंसी बक्सर पुलिस, थाने में रखने से भी डर; थोड़ी सी चूक और बड़ा धमाका

Published: Sat, 07 Nov 2026 01:58 PM (IST)

कानूनन जब्ती तो हो गई, लेकिन अब इस 'आफत' को रखें कहां? बिहार के बक्सर में पुलिस एक ऐसे अजीब ...और पढ़ें

साढ़े 4 किलो बारूद जब्त कर फंसी बक्सर पुलिस

साढ़े 4 किलो बारूद जब्त कर फंसी बक्सर पुलिस

HighLights

  1. बक्सर में बारूद का जखीरा बरामद,

  2. थाने में रखने पर भी मंडरा रहा खतरा

  3. सुरक्षित जगह की तलाश में जुटी पुलिस

संवाद सहयोगी, सिमरी (बक्सर)। पैलाडीह गांव में अवैध पटाखा निर्माण के लिए घर में छिपाकर रखा गया साढ़े चार किलो बारूद जब्त करने के बाद अब उसकी सुरक्षित रखवाली पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। विस्फोटक की बरामदगी के बाद पुलिस के सामने उसे सुरक्षित स्थान पर रखने की समस्या खड़ी हो गई है। 

थाने के सामान्य कमरे में इतनी मात्रा में बारूद रखना जोखिमपूर्ण है। ऐसे में पुलिस को उसके सुरक्षित भंडारण के लिए उपयुक्त स्थान तलाशना पड़ रहा है।

घर से 4 किलो 500 ग्राम बारूद बरामद

गौरतलब है कि सिमरी थाना क्षेत्र के पैलाडीह गांव में गत गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 4 किलो 500 ग्राम बारूद बरामद किया था। मौके से 75 तैयार और 300 अर्धनिर्मित चुकिया पटाखे भी जब्त किए गए थे। इस कार्रवाई में अवैध पटाखा निर्माण का खुलासा हुआ था। हालांकि, अब जब्त विस्फोटक का सुरक्षित भंडारण पुलिस के लिए अलग चुनौती बन गया है।

थाना परिसर में पुलिसकर्मियों की आवाजाही और रोजमर्रा की गतिविधियों के बीच सामान्य कमरे में विस्फोटक रखना सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं माना जा रहा है। ऐसे में थोड़ी सी असावधानी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। पुलिस इस मामले में किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती। 

थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया कि थाना परिसर के अंदर स्थित पुराने भवन के किसी कमरे में जब्त बारूद को सुरक्षित रखने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल, विस्फोटक के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- पटना-बक्सर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, उत्तर प्रदेश लौट रहे पिता-पुत्री की मौत; 3 गंभीर रूप से घायल


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।