विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना-बक्सर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार सवार उत्तर प्रदेश के 2 लोगों की मौत; 3 गंभीर रूप से घायल

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:23 AM (GMT+05:30)

पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के दो लोगों की मौत ...और पढ़ें

हादसे में क्षत‍िग्रस्‍त कार। जागरण

हादसे में क्षत‍िग्रस्‍त कार। जागरण

संवाद सहयोगी, कृष्णाब्रह्म (बक्सर)। पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 922 पर बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव के पास शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया।

इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अभी तक मृतकाें की पहचान स्‍पष्‍ट नहीं हो सकी है। 

हादसा सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच हुआ। पटना की ओर से आ रही मारुति अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर और मिक्सर मशीन से टकरा गई। 

टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 

राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।

वे देवघर से लौट रहे थे और उन्हें लखनऊ पहुंचना था। लखनऊ से सभी को अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना होना था।

मृतकों और घायलों की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान और अन्य जरूरी जानकारियां जुटा रही है। हादसे के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है।

दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने जब्त कर थाने पहुंचा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी मिलने के बाद खबर अपडेट की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।