विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बक्सर में मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे के जबड़े के नीचे सटाकर मारी गोली, मौत

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:38 PM (IST)

बक्सर के मणियां गांव में पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई चंदन शर्मा ने अपने छोटे भाई अमित शर्मा (33) ...और पढ़ें

बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. बड़े भाई चंदन ने छोटे भाई अमित को गोली मारी।

  2. पारिवारिक विवाद में देसी कट्टे से हत्या हुई।

  3. घटनास्थल पर ही अमित शर्मा की मौत हो गई।

संवाद सहयोगी, नावानगर (बक्सर)। सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मणियां गांव में सोमवार की सुबह पारिवारिक विवाद में बड़े भाई चंदन शर्मा ने अपने 33 वर्षीय छोटे भाई अमित शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। 

कहासुनी के दौरान चंदन ने देसी कट्टा निकालकर अमित के जबड़े के नीचे गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

जबड़े के नीचे सटाकर मारी गोली

जानकारी के अनुसार, मणियां गांव निवासी कन्हैया शर्मा के बड़े पुत्र चंदन शर्मा और छोटे पुत्र अमित शर्मा के बीच सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। दोनों भाइयों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। इसी बीच आक्रोशित होकर बड़े भाई चंदन ने देसी कट्टा निकाल लिया और अमित के जबड़े के नीचे सटाकर गोली दाग दी। 

सूचना मिलते ही सोनवर्षा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बक्सर में 4 साल की बच्ची से 45 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।