विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जीविका दीदियों ने खड़ा किया 1.36 हजार करोड़ का बाजार', बक्सर में बोले CM सम्राट चौधरी

Published: Wed, 23 Sep 2026 05:26 PM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बक्सर में जीविका दीदियों के कार्यक्रम में भाग लिया और उनके द्वारा 1.36 हजार करोड़ रुपये का बाजार खड़ा करने की सराहना की।

'जीविका दीदियों ने खड़ा किया 1.36 हजार करोड़ का बाजार', बक्सर में बोले CM सम्राट चौधरी

'जीविका दीदियों ने खड़ा किया 1.36 हजार करोड़ का बाजार', बक्सर में बोले CM सम्राट चौधरी

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बक्सर में जीविका दीदियों से संवाद किया।

  2. जीविका दीदियों ने 1.36 हजार करोड़ रुपये का बाजार खड़ा किया।

  3. सरकार जीविका दीदियों की आय बढ़ाने और रोजगार देने पर केंद्रित।

जागरण संवाददाता, बक्सर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को बक्सर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले वामन द्वादशी के पावन मौके पर स्थानीय वामन मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह सदर प्रखंड की चुरामनपुर पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन परिसर में पहुंचे।

यहां उन्होंने जीविका भवन के निरीक्षण के साथ ही दीदियों के साथ संवाद के कार्यक्रम ''कहानी बदलाव की, बदलाव के साक्षी'' की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज जीविका दीदियों ने मिलकर अपने दम पर 1.36 हजार करोड़ रुपये का बाजार खड़ा किया है।

सीएम ने कहा कि सरकार चाहती है कि जीविका दीदियों की आमदनी और बढ़े। करोड़ों बहनें आज काम कर रही हैं। सरकार चाहती है कि दीदियों के सुझाव से इसे और आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आयोजन का लक्ष्य भी यही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई लाभुकों को अलग-अलग योजनाओं के चेक सौंपे। जीविका समूह को भी 90 करोड़ 38 लाख नौ हजार रुपये का चेक सौंपा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि नौकरी के लिए किसी को बाहर नहीं जाना पड़े और रोजगार का हर अवसर राज्य में ही उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जीविका को और आगे बढ़ाने पर सरकार का ध्यान है और इसके लिए जीविका दीदियों के सुझाव लिए जाएंगे।

नीतीश कुमार के योगदान को किया याद, पीएम के सहयोग का भी उल्लेख

मुख्यमंत्री ने जीविका को आगे बढ़ाने में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जीविका को बहुत आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं बिहार आकर जीविका दीदियों के खाते में 10-10 हजार रुपये डाले थे। उन्होंने कहा कि अब सरकार का ध्यान इस बात पर है कि जीविका को कैसे और आगे बढ़ाया जाए।

यह भी पढ़ें- बिहार कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: पटना में खुलेगा मां सीता महिला विश्वविद्यालय, सुरक्षा से डेयरी तक कई प्रस्ताव मंजूर

यह भी पढ़ें- बिहार के सीएम का बक्सर दौरे का बलिया तक असर, भारी वाहनों पर रोक से फेफना-नरही और रसड़ा में सात किमी लंबा जाम