दानव नहीं, मानव बनो.. का बच्चों ने दिया संदेश
हैदराबाद में डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म एवं हत्या की घटना तथा जिले में अज्ञात युवती की हत्या कर उसको जला दिए जाने के मामले में लोगों में चौतरफा आक्रोश देखा जा रहा है। इसको लेकर कहीं आक्रोश रैली निकाली जा रही है तो कहीं जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। गुरुवार को इसी कड़ी में एकलव्य पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली और दानव मानव बनो का संदेश दिया।
बक्सर : हैदराबाद में डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म एवं हत्या की घटना तथा जिले में अज्ञात युवती की हत्या कर उसको जला दिए जाने के मामले में लोगों में चौतरफा आक्रोश देखा जा रहा है। इसको लेकर कहीं आक्रोश रैली निकाली जा रही है तो कहीं, जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। गुरुवार को इसी कड़ी में एकलव्य पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली और दानव नहीं, मानव बनो का संदेश दिया।
हैदराबाद की घटना के विरोध में महिलाओं की सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर छात्रों ने रैली निकाली। इस दौरान हाथ में स्लोगन लिखी विभिन्न तख्तियों के साथ बच्चों ने लोगों को जागरूक किया तथा आम लोगों से महिलाओं के सम्मान एवं उनकी सुरक्षा की अपील की। स्कूली बच्चे सिडिकेट, मॉडल थाना, पीपी रोड, सिविल लाइन, होते हुए नगर का भ्रमण किए। बच्चों के हाथों में टंगी तख्तियों में दानव मानव बनो, विक्टिम्स हैव नो रिलीजियन दे आर डॉटर्स ऑफ इंडिया, वी वांट जस्टिस, पनिश रेपिस्ट और स्टॉप रेप जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। मौके पर प्राचार्य अशोक जायसवाल, नयन कुमार, अजय उपाध्याय, कन्हैया सिंह, तेज प्रताप, अजय पटेल, विवेक कुमार, तनुश्री, नीलू कुमारी, अंजली कुमारी, मोना कुमारी, प्रियंका कुमारी, सौम्या कुमारी, रिचा सिंह, रेमन, सुषमा, आकांक्षी, रेनू सिंह, सिधू, पारस नाथ समेत विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थी।